रामलला की प्राण प्रतिष्ठा: महाराष्ट्र, चंडीगढ़ व पुड्डुचेरी में पूरे दिन की छुट्टी
Saturday, Jan 20, 2024 - 07:36 AM (IST)
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
अयोध्या के राम मंदिर में सोमवार को होने वाली प्राण प्रतिष्ठा के मद्देनजर महाराष्ट्र तथा केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ और पुड्डुचेरी ने 22 जनवरी को पूरे दिन का सरकारी अवकाश घोषित किया है जबकि गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान, त्रिपुरा और हरियाणा में सोमवार को कार्यालय एवं संस्थान आधे दिन बंद रहेंगे।
महाराष्ट्र सरकार की ओर से शुक्रवार को जारी एक अधिसूचना में कहा गया है कि 22 जनवरी को राज्य में सरकारी छुट्टी घोषित करने का फैसला किया गया है।
वहीं, पुड्डुचेरी के मुख्यमंत्री एन. रंगासामी ने शुक्रवार को घोषणा की कि 22 जनवरी को केंद्र शासित प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश रहेगा।