चारधाम में गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर रोक का फैसला सही : अविमुक्तेश्वरानंद

punjabkesari.in Wednesday, Apr 08, 2026 - 08:32 AM (IST)

हरिद्वार (नवोदय टाइम्स): चारधाम में गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर रोक के फैसले को सही बताते हुए शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने इसका स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि चारधामों में उसी धर्म के लोगों को जाना चाहिए जिस धर्म के लोगों का वह धाम है। 

मंगलवार को कनखल स्थित शंकराचार्य मठ पहुंचे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने मीडिया से वार्ता के दौरान कहा कि चारधाम में यदि विरुद्ध प्रकृति के लोग आते हैं तो वातावरण बिगड़ जाएगा। प्रशासन ने जो नियम बनाए हैं, उनका स्वागत है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News