August 2023 Sagittarius Horoscope: जानें, धनु राशि के लिए अगस्त महीने का हाल

Sunday, Jul 30, 2023 - 10:56 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Scorpio August 2023 Horoscope: आज बात करेंगे धनु राशि वालों के लिए अगस्त का महीना कैसा रहेगा ? सबसे पहले चंद्रमा लग्न में। शनि का तीसरे भाव में गोचर हो रहा है। राहु पंचम भाव में हैं और गुरु के साथ हैं। सूर्य अष्टम भाव में गोचर कर रहे हैं। शुक्र, मंगल और बुध तीनों नौवें स्थान में गोचर कर रहे हैं। शुक्र का गोचर शुभ है। केतु का गोचर ग्यारहवें भाव में शुभ है। 17 अगस्त को सूर्य राशि परिवर्तन करेंगे और अपनी राशि भाग्य स्थान में आ जाएंगे। सूर्य का अपनी राशि में आना बढ़िया होता है। 18 अगस्त को अगला गोचर होगा, मंगल शुक्र के साथ आ जाएंगे और ये शुभ नहीं हैं।

Status of Karma Sthana in the month of  August अगस्त महीने में कर्म और आय स्थान की स्थिति: बुध भाग्य स्थान से सूर्य के साथ गोचर कर रहे हैं। कार्यस्थल पर थोड़ी परेशानी देखनी पड़ेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें नहीं तो बात बिगड़ सकती है। चंद्रमा को मंगल देखेंगे। मनी फ्लो को लेकर कोई दिक्कत नहीं आएगी। गुरु पंचम के भी कारक हैं।

Relationship status in  August अगस्त महीने में रिलेशन की स्थिति: सप्तम के ऊपर केतु की दृष्टि पड़ रही है। राहु सप्तमेश को देख रहे हैं। यदि आप मैरिड हैं तो थोड़ा संयम बनाए रखें। सिंगल के लिए पंचम बढ़िया गोचर में हैं तो कोई न कोई लाइफ में आ सकता है। यदि पहले से रिलेशन में हैं तो अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा।

Health status in the month of August अगस्त महीने में सेहत की स्थिति: सूर्य का नौवें भाव में चले जाना 17 अगस्त के बाद अच्छा है। शुक्र का पंचम में जाना बढ़िया है। खान-पान का ध्यान रखें। स्किन से जुड़ी कोई परेशानी हो सकती है। शनि केतु के प्रभाव में हैं।

Status of education in the month of  August अगस्त महीने में शिक्षा की स्थिति: स्टडी के लिहाज से समय सही रहेगा। राशि का स्वामी पंचम से गोचर कर रहा है। पूरा साल समय बहुत अच्छा रहेगा। बुध भी बढ़िया गोचर में हैं।
 
नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728

Niyati Bhandari

Advertising