अगस्त 2019ः जानिए, इस महीने वाहन खरीदने का शुभ मुहूर्त

Tuesday, Aug 06, 2019 - 04:37 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
हमारे हिंदू धर्म में हर शुभ कार्य को करने से पहले शुभ मुहूर्त के बारे में ख्याल रखा जाता है। उसके बाद ही कोई काम किया जाता है। क्योंकि इसके पीछे माना जाता है कि किसी भी काम को करने से पहले उसका सही मुहूर्त जान लिया जाए तो वह कार्य पूरा होता है, कहीं भी अटकता नहीं हैं और न ही उस में कोई रूकावट आती है। ठीक ऐसे ही हर इंसान को कोई न कोई घर की वस्तु खरीदने से पहले भी उसका सही दिन व मुहूर्त जान लेना चाहिए। वहीं अगर आप वाहन खरीदना चाहते हैं तो इसे खरीदने से पहले उसका सही मुहूर्त के बारे में जान लें,  फिर खरीदें। शास्त्रों में भी गाड़ी खरीदते हुए कुछ खास बातों का ध्‍यान रखने की सलाह दी जाती है, सही लग्‍न, तिथि, नक्षत्र में गाड़ी लेने से दुर्घटना की संभावना कम होती है, गाड़ी चोरी होने का डर भी नहीं सताता है। 
                             

 

शुभ मुहूर्त

शुभ दिन शुभ समय     शुभ नक्षत्र शुभ तिथि
07 अगस्त, बुधवार 11:41 से 21:36       स्वाति अष्टमी
09 अगस्त, शुक्रवार 10:00 से 21:59     अनुराधा दशमी
14 अगस्त, बुधवार 15:45 से 29:54 श्रावण  पूर्णिमा
15 अगस्त, गुरुवार 05:54 से 29:54 श्रावण, धनिष्ठ पूर्णिमा, प्रतिपदा
16 अगस्त, शुक्रवार 05:04 to 20:22 धनिष्ठा, शतभिषा प्रतिपदा
25 अगस्त, रविवार 08:10 से 28:00 मृगशीर्ष दशमी
28 अगस्त, बुधवार 06:01 से 22:56 पुष्य त्रयोदशी

 

 

 

Lata

Advertising