August 2023 Leo Horoscope: सिंह राशि वालों के लिए कैसा रहेगा अगस्त का महीना ?
Friday, Jul 28, 2023 - 01:50 PM (IST)
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Leo August 2023 Horoscope: आज बात करेंगे सिंह राशि वालों के लिए अगस्त का महीना कैसा रहेगा ? चंद्रमा के ऊपर से बुध, शुक्र और मंगल का गोचर हो रहा है। ये गोचर शुभ नहीं है। केतु शुभ गोचर में हैं और तीसरे भाव से गोचर कर रहे हैं। चंद्रमा पंचम में हैं और शुभ गोचर में नहीं हैं। शनि सप्तम में हैं और शुभ गोचर में नहीं हैं। गुरु शुभ गोचर में हैं और राहु शुभ गोचर में नहीं हैं। सूर्य बारहवें भाव में गोचर कर रहे हैं। शुक्र राशि परिवर्तन करके दूसरे भाव में चले जाएंगे। 17 अगस्त को सूर्य बारहवें भाव से निकलेंगे और अपनी ही राशि में आ जाएंगे। ये शुभ नहीं है। मंगल 18 अगस्त को दूसरे भाव में आ जाएंगे।
Status of Karma Sthana in the month of August अगस्त महीने में कर्म और आय स्थान की स्थिति: कर्म स्थान के स्वामी का पंचम में चले जाना लग्न के लिए बढ़िया नहीं है। जिन लोगों की फर्स्ट जॉब है, उनके लिए यह माह अच्छा रहेगा। शुक्र नीच राशि में आ गए हैं। गुरु भाग्य स्थान से गोचर कर रहे हैं। मनी का फ्लो नहीं रुकेगा। कारोबार बढ़िया रहेगा लेकिन थोड़े से खर्चें हो सकते हैं।
Relationship status in August अगस्त महीने में रिलेशन की स्थिति: शनि सप्तम में विराजमान हैं। शनि और मंगल आमने-सामने हैं। शनि सप्तम दृष्टि से चंद्रमा को देख रहे हैं। मैरिड लाइफ में दिक्कत हो सकती है। गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखें। गुरु की दृष्टि पंचम के ऊपर जा रही है। सिंगल लोगों की शादी होने की संभावना है।
Health status in the month of August अगस्त महीने में सेहत की स्थिति: हेल्थ भाव के स्वामी शनि बनते हैं। स्किन और घुटनों से जुड़ी समस्या हो सकती है। बहुत ज्यादा तबीयत अच्छी नहीं रहेगी लेकिन खान-पान पर ध्यान दें।
Status of education in the month of August अगस्त महीने में शिक्षा की स्थिति: बुध लग्न में हैं। बुध 23 अगस्त को अस्त हो जाएंगे। मनपसंद कॉलेज में एडमिशन मिल सकता है।
नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728