August 2023 Capricorn Horoscope: जानें, मकर राशि के लिए अगस्त महीने का हाल

Sunday, Jul 30, 2023 - 11:00 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Capricorn August 2023 Horoscope: आज बात करेंगे मकर राशि वालों के लिए अगस्त का महीना कैसा रहेगा ? 1 अगस्त के दिन शनि दूसरे भाव में गोचर कर रहे हैं। मकर राशि शनि की अपनी राशि है, यहां पर शनि ज्यादा नुकसान नहीं करते। गुरु और राहु चौथे भाव में हैं। दोनों का गोचर यहां शुभ नहीं है। सूर्य सप्तम भाव में गोचर कर रहे हैं। ये शुभ नहीं है। शुक्र का गोचर अष्टम भाव में हो रहा है। बुध और मंगल अष्टम भाव में हैं। केतु दशम भाव में शुभ गोचर में हैं। चंद्रमा बारहवें भाव में शुभ गोचर में नहीं हैं।

Status of Karma Sthana in the month of  August अगस्त महीने में कर्म और आय स्थान की स्थिति: गुरु की सीधी दृष्टि जा रही है दशम भाव के ऊपर। मंगल आय से अष्टम भाव में चले गए हैं। मनी फ्लो में थोड़ी दिक्कत हो सकती है। कारोबार के लिए समय थोड़ा सामान्य रहेगा। गुरु कारोबार या नौकरी को दिक्कत नहीं आने देंगे। केतु दशम भाव में हैं तो जॉब बदलने की संभावना है।

Relationship status in  August अगस्त महीने में रिलेशन की स्थिति: सप्तम स्थान में सूर्य का गोचर हो रहा है। ये गोचर शुभ नहीं है। सूर्य जब लग्न को देखता है तो थोड़ी दिक्कत होने की संभावना बनती है। 17 अगस्त के बाद सूर्य गोचर करेंगे और शनि को देखेंगे। केतु भी फॅमिली वाले भाव को देख रहा है। सिंगल के लिए शुक्र शुभ गोचर में रहेंगे लेकिन 7 अगस्त को ये गोचर करेंगे और पंचम से पंचम चले जाएंगे। यदि किसी को पसंद करते हैं तो उससे अपने प्यार का इजहार करेंगे।  

Health status in the month of August अगस्त महीने में सेहत की स्थिति: हेल्थ भाव के स्वामी का अष्टम में चले जाना सही नहीं है। बुध के कारण आपको स्किन से जुड़ी समस्या हो सकती है। पेट को सही रखने के लिए खान-पान पर ध्यान दें। ड्राइविंग थोड़ी संभल कर करें।

Status of education in the month of  August अगस्त महीने में शिक्षा की स्थिति: स्टडी के लिहाज से समय बहुत बढ़िया है। गुरु केंद्र में गोचर कर रहे हैं। बुध शुभ गोचर में हैं। जो विदेश जाना चाहते हैं, उनके लिए समय सही है।

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728

Niyati Bhandari

Advertising