Kundli Tv- मां लक्ष्मी को Attract करती हैं ये चीज़ें

Thursday, Jul 19, 2018 - 12:46 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें VIDEO)

हिंदू धर्म में माता लक्ष्मी को धन और वैभव की देवी माना गया है। स्वभाव से चंचल मानी जाने वाली लक्ष्मी जी की आराधना से मनुष्य के जीवन में धन की कमी नहीं रहती। समस्त प्रकार के सुख-संपति पाने के लिए महालक्ष्मी की पूजा की जाती है। शुक्रवार के दिन इनकी पूजा का विशेष महत्व होता है। मान्यता के अनुसार जिस पर महालक्ष्मी की कृपा होती है, उसके घर में धन-संपत्ति को लेकर कभी कमी नहीं आती। आज आपको माता लक्ष्मी की पूजा में प्रयोग की जानें वाली कुछ चीज़ों के बारे में बताएंगे। जिसके इस्तेमाल करने से मां शीघ्र प्रसन्न होती हैं।


मां लक्ष्मी का पूजन करने के लिए कमल और गुलाब के फूल चढ़ाएं।

लाल, गुलाबी या पीले रंग का रेशमी वस्त्र उनको प्रिय है।


फलों के रुप में श्रीफल, सीताफल, बेर, अनार तथा सिंघाड़े भोग लगाएं।

पूजा करते समय केवड़ा, गुलाब, चंदन के इत्र का प्रयोग करें।

अगर अनाज भोग लगाना हो तो चावलो से बनी कोई चीज़ का लगा सकते हैं। 

मीठे में घर पर बनी पूर्ण केसर की मिठाई या हलवे का नैवेद्य उपयुक्त रहता है।

उनकी अन्य प्रिय सामग्री में गन्ना, कमल गट्टा, खड़ी हल्दी, बिल्वपत्र, पंचामृत, गंगाजल, सिंदूर, भोजपत्र शामिल हैं। 

शुक्रवार के दिन पूजन स्थल को गाय के गोबर से लीपा जाना चाहिए I 

पूजा करते समय ऊन के आसन का अगर उपयोग किया जाे तो अति शुभदायक होता है।


इस तरह से हर शुक्रवार को पूजन करने से मां जल्दी ही अपने भक्तों की मनोकामना को पूर्ण करती हैं।

इस मंदिर में आज भी बजरंगबली कर रहे हैं नृत्य (देखें VIDEO)
 

Jyoti

Advertising