Kundli Tv- इन 4 राशियों के आ रहे हैं अच्छे दिन

punjabkesari.in Sunday, Oct 21, 2018 - 02:53 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
जैसे ही दीवाली का त्योहार करीब आता है, लोग दीपावली के साथ-साथ नए साल के जश्न में लग जाते हैं। आखिर के इन महीनों में दीवाली के अलावा भी कई त्योहार आते हैं। साल 2018 को खत्म होने में अभी तीन महीने बाकी हैं। इसके बाद नया साल शुरू हो जाएगा लेकिन नए साल के शुरू होने से पहले ये 3 महीने भी बेहद खास रहने वाले हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार साल 2018 आखिरी महीनों में कुछ राशियों के लिए बहुत ही शुभ फल देने वाला साबित होने जा रहा है। ज्योतिष के मुताबिक 2018 खत्म होते-होते इन 4 राशियों की किस्मत खुलने वाली है- 
PunjabKesari
मेष 
मेष राशि के लोगों का शुभ समय शुरू होने जा रहा है। इस साल के आखिरी में अचानक से धन लाभ होगा और विद्यार्थी पढ़ाई में सफलता हासिल करेंगे जिन लोगों की शादी में बाधा आ रही है। इसके खत्म होने की पूरी संभावना है। वहीं नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर उच्च पदाधिकारियों का सहयोग मिलेगा जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपको अपने भाग्य का भी साथ सहयोग प्राप्त होने वाला है। आप अपने परिजनों के साथ मजबूती के साथ संलग्न रहेंगे। वैवाहिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। आर्थिक लाभ तथा समाज में आदर-सम्मान मिलेगा।
PunjabKesari
कर्क 
कर्क राशि के लोगों का अपने भाग्य का भी साथ सहयोग प्राप्त होने वाला है। परिवार के लिए समय अच्छा है लेकिन दाम्पत्य जीवन में खटास आ सकती है। जीवन साथी के साथ अपनी पसंद की जगह पर सैर-सपाटे के लिए जा सकते हैं। आप जिस भी कार्य को करने जाएंगे उसमें आपको सफलता प्राप्त होगी। दफ्तर में उच्च अधिकारियों व सहयोगियों से आपकी तालमेल बिठाकर चलना होगा। साथ ही आज काम का बोझ कुछ अधिक रह सकता है। पुराना पैसा मिलने की उम्मीद है।
PunjabKesari
कुंभ 
अगर आपकी राशि कुंभ है तो आपकी संतान से जुड़ी खबर मिलने से आप खुश हो सकते हो। रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। आप कुछ अलग स्रोत खोज सकते हैं जिससे आपकी आय अधिक हो। अविवाहित लोगों के लिए समय अधिक शुभ होगा। विश्वास बनाए रखें। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अच्छा गुजरेगा। दिन आपके  लिए बहुत ही लाभदायक है। प्रशासनिक एवं राजनीतिक मामले आपके पक्ष में रहेंगे। महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।
PunjabKesari
मीन 
मीन राशि के लोगों को पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। आॢथक स्थिति को बल मिलेगा। व्यापार में नए रास्ते मिलेंगे, जिन पर आगे चलते हुए आप सफलता प्राप्त करेंगे। आपके निर्णयों में सकारात्मकता का गुण दिखेगा। शेयर बाजार में निवेश करने वाले लोगों के लिए बुधवार का दिन बेहद ही खास रहेगा। आपके कार्य को देख कर लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे। ननिहाल पक्ष से आपको आॢथक मदद मिल सकती है। आप इस समय कुछ रोचक योजना पर काम कर सकते हैं। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर जिस भी कार्य को शुरू करेंगे, उसमें आपको सफलता मिलेगी।
चलिए कर लीजिए चिंतपूर्णी माता के दर्शन (VIDEO)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jyoti

Recommended News

Related News