फिल्मी दुनिया से तो बच जाएंगे मगर ग्रहों से कैसे बचेंगे सलमान खान और करण जौहर

Sunday, Jun 28, 2020 - 04:29 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
जालंधर (धवन): फिल्म अभिनेता सलमान खान का जन्म 27 दिसंबर 1965 को दोपहर 2.30 बजे इंदौर में हुआ था। सलमान की कुंडली में बृहस्पति राहू-केतू एक्सिज से बाहर है जिससे पता चलता है कि सलमान की आत्मा शुद्ध व अच्छी है परन्तु वह कई मामलों को लेकर दुविधापूर्ण हालात में जीवन व्यतीत करते हैं। ज्योतिषी इंद्रजीत साहनी के अनुसार सलमान की कुंडली में राहू 25 सितम्बर 2020 को उनकी जन्म स्थिति वाले स्थान पर पहुंच जाएंगे जिस कारण सलमान को अपने स्वास्थ्य, मान व सम्मान को लेकर चिंता रह सकती है। उनका झुकाव धार्मिक क्रियाओं की तरफ बढ़ सकता है। 

उन्होंने कहा कि शनि की 19 वर्षों की महादशा सलमान को 18 अगस्त 2021 को समाप्त हो जाएगी। उन्होंने कहा कि शनि सलमान के लिए अच्छा व बुरा दोनों प्रकार का रहा है। कई मामलों में सलमान को शनि ने राहत दी परंतु बाधक स्थान पर होने के कारण अड़चनें भी पैदा करता रहा। बुध की महादशा में सलमान को दूसरों की इच्छाओं को समायोजित करना पड़ेगा। उन्हें विभिन्न इंस्टीच्यूट, पार्टनरशिप तथा लिटीगेशन से लाभ पहुंच सकता है। मार्च 2021 से अगस्त 2021 तक की अवधि सलमान की शादी के लिए एक मजबूत योग बना रही है। 

करण जौहर के लिए 2022 तक का समय मुश्किलों भरा
ज्योतिषी इंद्रजीत साहनी ने कहा कि करण जौहर की कुंडली में वृष लग्र का उदय हुआ है। वृष का स्वामी शुक्र एश्वर्य, धन, वैश्विक बुद्धिमत्ता को दर्शाता है। इस राशि में चंद्रमा उच्च स्थिति में होते हैं। कुंडली में क्रूर ग्रह सूर्य तथा शनि वृष में थे जब करण का जन्म हुआ था। मंगल तथा शुक्र अगली राशि में थे तथा उससे आगे बुध बैठे हुए थे। बुध ड्रामा व कला को इंगित करता है। इसका अभिप्राय यह हुआ कि सैक्स तथा पावर के ड्रामे के लिए मनुष्य कार्य करता है। 

उन्होंने कहा कि बुध का मंगल के साथ राशि परिवर्तन है। बृहस्पति अपनी राशि से वृश्चिक की तरफ दौड़ रहे थे। शनि वृश्चिक से धनु की तरफ, शनि अगस्त 2012 से नवम्बर 2014 तक तुला में रहे इसलिए करण का सर्वश्रेष्ठ समय अक्तूबर 2012 से जनवरी 2020 तक रहा परंतु जनवरी 2020 से अप्रैल 2022 तक करण जौहर के लिए पेशेवर दृष्टि से गोचरीय ग्रह बेहतर नहीं होंगे। इस अवधि में उन्हें कई बार अपमान सहना पड़ सकता है तथा कई बार उनके कामकाज में अड़चनें आ सकती हैं। 2022 तक स्वास्थ्य संबंधी मुश्किलें से भी उन्हें रू-ब-रू होना पड़ेगा, इसलिए उन्हें काफी सावधानीपूर्वक अपने कदम आगे बढ़ाने पड़ेंगे। चंद्रमा तथा बुध एक-दूसरे के आमने-सामने होने के कारण उनका मन अशांत रहता है इसलिए उनके लिए समय काफी सावधानी वाला रहने के आसार हैं। 
 

Jyoti

Advertising