श्री सिद्धिविनायक चतुर्थी पर घर लाएं ये प्रतिमाएं, होगा हर समस्या का निवारण

Sunday, Jan 01, 2017 - 04:01 PM (IST)

समस्त देवताओं में प्रथम पूजनीय श्री गणेश को विघ्नहर्ता, बुद्धि, सुख एवं सौभाग्य प्रदान करने वाले देवता की संज्ञा दी गई है। किसी भी शुभ कार्य के आरंभ में भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना करने का विधान है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, श्रीगणेश के अनेक स्वरूपों की आराधना करने से विशेष कार्य सिद्धियों की प्राप्ति होती है। कल सिद्धिविनायक चतुर्थी व्रत है। इस दिन श्रीगणेश के इन स्वरूपों का विधि-विधान से पूजन कर घर में स्थापित करने से हर समस्या का निवारण होता है। इसके साथ ही सुखमय जीवन की प्राप्ति होती है। 

 

* घर के मंदिर में चांदी से निर्मित गणेश जी की प्रतिमा स्थापित कर दूर्वा अर्पित कर पूजा करने से धन-संपत्ति में वृद्धि होती है। 

 

* लाल मूंगे से निर्मित गणेश प्रतिमा को मंदिर में स्थापित कर प्रतिदिन पूजा करने से दुश्मनों के भय से मुक्ति मिलती है।

 

* पन्ना हरे रंग का रत्न होता है इससे बनी श्रीगणेश प्रतिमा घर में स्थापित करके पूजन करें। इस प्रकार की प्रतिमा के पूजन से बुद्धि अौर यश की प्राप्ति होती है। विद्यार्थियों के लिए पन्ने से निर्मित श्रीगणेश की पूजा करनी उत्तम होता है।

 

* चंदन से बनी श्रीगणेश प्रतिमा घर में कहीं भी स्थापित की जा सकती है। जिससे घर में किसी प्रकार की विपदा नहीं आती। इसके साथ ही पारिवारिक सदस्यों में सामंजस्य बना रहता है। 

 

* घर में प्रतिदिन क्लेश रहता हो तो बांसुरी बजाते श्रीगणेश की प्रतिमा या चित्र को घर में स्थापित करना चाहिए। इस प्रकार की प्रतिमा से घर में सुख-शांति कायम रहती है।

 

* धन की इच्छा रखने वालों को अपने घर में हाथी पर सवार श्रीगणेश की प्रतिमा स्थापित कर उसकी पूजा करनी चाहिए। व्यक्ति को धन के साथ मान-सम्मान की भी प्राप्ति होती है। 

 

* नाचते हुए श्रीगणेश प्रतिमा की प्रतिदिन पूजा करने से मन को शांति अौर तनाव से मुक्ति मिलती है। 

 

* गरीब व्यक्ति कमल पर बैठे गणेश प्रतिमा का प्रतिदिन का पूजन करें। इससे धन से संबंधित इच्छाअों की पूर्ति होती है। 

 

* सफेद रंग शांति का प्रतीक है। सफेद श्रीगणेश प्रतिमा की पूजा करने से जीवन में शांति की अनुभूति होती है। 

 

* श्रीगणेश के बालस्वरूप की पूजा करने से संतान सुख की प्राप्ति होती है। इसके लिए प्रतिदिन भगवान गणेश की प्रतिमा का पूजन करके उन्हें लड्डुअों का भोग लगाकर उत्तम संतान प्राप्ति के लिए प्रार्थना करें। 

 

* ज्योतिष उपायों में आंकडे की जड़ से निर्मित श्रीगणेश प्रतिमा का बहुत महत्व है। इस प्रतिमा को श्वेतार्क गणपति भी कहा जाता है। इस प्रकार की श्रीगणेश प्रतिमा को घर में स्थापित कर उसका पूजन करने से ऊपरी बाधा का प्रभाव नहीं होता है। 

Advertising