धनु और मीन राशि वाले करें ये अचूक उपाय, वर्ष 2022 में होगा भाग्योदय

Thursday, Jan 20, 2022 - 08:38 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 Astrology: अंग्रेजी नव वर्ष का आरंभ हो चुका है। जल्द ही हिंदूओं के नए साल का आगाज होने वाला है। वर्ष 2022 यानि विक्रमी सवंत 2079 जो 2 अप्रैल से आरंभ होगा। इसके राजा शनि देव होंगे और मंत्री देव गुरु बृहस्पति रहेंगे। वर्तमान में धनु राशि वाल़ों पर शनि की साढ़ेसाती अपने आखिरी चरण पर है, जो 29 अप्रैल 2022 को समाप्त हो जाएगी तत्पश्चात शनि की साढ़ेसाती का पहला चरण आरंभ होगा।

वर्ष 2022 के मंत्री देव गुरु बृहस्पति के होने से धनु और मीन राशि वालों पर ख़ास प्रभाव रहेगा। जिनकी कुंडली में बृहस्पति की स्थिति अच्छी है और बृहस्पति की दशा अथवा महादशा चल रही है एवं उनकी धनु या मीन राशि है। उन्हें यहां बताए जा रहे कुछ उपाय 1 वर्ष तक करने हैं। जिससे बृहस्पति प्रसन्न होंगे और भगवान विष्णु की कृपा भी बनी रहेगी। आपके सभी कार्य बनेंगे। जीवन में कोई बाधा अपना सिर नहीं उठा पाएगी।

अपने से बड़ों और बुजुर्गों का सम्मान करें।
धर्म के कार्यों से जुड़े हैं तो जरूरतमंदो की मदद करते रहें।

4 बृहस्पतिवार को 3 अनार और पीले फ़ूल विष्णु जी को अर्पित करें और पीले रंग की धोती और 11 केले पुजारी को भेंट करें। वर्ष 2022 में भाग्योदय के लिए ये अचूक उपाय है।

जो जातक अपने जीवन में सत्य का साथ देते हैं, उनको इस वर्ष में बहुत लाभ होने वाला है। धर्म के कार्य करने वाले और सच्चाई की राह पर चलने वालों पर शनिदेव की अपार कृपा बनी रहती है लेकिन धनु और मीन राशि वाले यदि किसी का भी बिना वजह अपमान करते हैं या अपने कामकाज में असत्य की राह पर चलते हैं तो वो घातक परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहें।

आशू मल्होत्रा
ashumalhotra629@gmail.com

Niyati Bhandari

Advertising