अभिमंत्रित करके मकान के अंदर गाड़े ये चीज, परिवार पर ग्रहों की कुदृष्टि नहीं पड़ेगी

Saturday, Dec 03, 2016 - 08:06 AM (IST)

कई बार मनुष्य चक्कर में पड़ जाता है कि मेरी राशि पर इस समय नष्ट ग्रहों का दुष्प्रभाव है जिससे मुझे कष्ट उठाना पड़ रहा है, अत: वह ज्योतिष के अनुसार अपनी राशि पर उपस्थित ग्रह की शांति के लिए अनेक उपाय करता है। यदि निम्न मंत्र द्वारा उंगल लम्बी पलाथ की लकड़ी अभिमंत्रित करके मकान के अंदर गाड़ दी जाए तो उस घर में रहने वालों पर ग्रहों की कुदृष्टि नहीं पड़ती।

 

ॐ श शां शि शुं शं।
शे शे शों शौं शं श: स्व: सं स्वाहा।

 

भारतीय धर्म शास्त्रों में बहुत सारे ऐसे उपाय बताए गए हैं जिन्हें प्रतिदिन घर में करने से नकारात्मकता का नाश होता है और सकारात्मकता से शुभ प्रभाव आता है। यहां आपको तीन उपाय बताए जा रहे हैं जिन्हें गरीब व्यक्ति भी हर रोज अपने घर करेगा तो वह भी अमीर बनने का सुख प्राप्त कर सकता है।

 

1. प्रतिदिन घर के हर कोने में कपूर का धुआ दें। पारिवारिक सदस्यों को तनाव से मुक्ति दिलवाने में यह उपाय अहम भूमिका निभाता है। 

 

2. जल के अंदर नमक मिला कर पूरे घर के अंदर इसका छिड़काव करें। नमक हवा में मौजुद नकारात्मक शक्ति को सोख लेता है और घर में सकारात्मक वातावरण का संचार करता है। छिड़काव करने के बाद हाथ अच्छे से साफ करें।

 

3. जब शाम को घर वापिस आएं तो कुछ न कुछ खाने की वस्तु अवश्य लेकर आएं। इससे घर में देवी अन्नपूर्णा सहित महालक्ष्मी का वास बना रहता है।
 

Advertising