Tension से उबरने के लिए आज बन रहे दुर्लभ योग में करें ये उपाय
Monday, Jul 08, 2019 - 12:35 PM (IST)
ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)
आज 8 जुलाई, 2019 की शाम 6:34 तक उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र रहने वाला है और साथ में रवि योग भी रहेगा। इसके अतिरिक्त आज कुमार षष्ठी व्रत भी मनाया जाएगा। इस दिन भगवान शिव और पार्वती के बड़े बेटे कार्तिकेय जी के पूजन का भी विधान है। दुर्लभ योग में कुछ उपाय कर लेने से आपको हर काम में सफलता मिलेगी। लंबे समय से चली आ रही समस्याएं भी समाप्त होंगी। अपनी राशि के अनुसार करें ये उपाय-
मेष- भगवान कार्तिकेय को खीर अर्पित करने के बाद छोटे बच्चों को बांट दें।
वृष- सूर्यास्त के समय भगवान कार्तिकेय के आगे घी के 6 दीपक जलाएं और सारी रात जलने दें, सुबह उन दियों को जल प्रवाह कर दें।
मिथुन- भगवान कार्तिकेय के चरणों में नीले रंग का एक मोटा धागा चढ़ाने के बाद उसे उठा लें और अपने दाएं हाथ की बाजू या कलाई पर बांध लें।
कर्क- गाय के दूध का दान करें।
सिंह- भगवान कार्तिकेय को ताजे फूलों का हार पहनाएं।
कन्या- भगवान कार्तिकेय को प्रणाम करने के बाद करौंदे की माला चढ़ाएं।
तुला- भगवान कार्तिकेय को दूध में केसर मिलाकर भोग लगाएं।
वृश्चिक- चंपा के ताजा फूल या उसकी माला बनाकर भगवान कार्तिकेय को पहनाएं।
धनु- सत्तू के आटे और घी को भगवान कार्तिकेय के मंदिर में चढ़ाएं।
मकर- चंदन की धूपबत्ती या इत्र भगवान कार्तिकेय के मंदिर में लगाएं।
कुंभ- चंपा के फूलों का गुलदस्ता बनाकर भगवान कार्तिकेय के मंदिर में अर्पित करें, संभव न हो तो फूल भी चढ़ा सकते हैं।
मीन- घर के मन्दिर को मोर पंख से सजाएं।