Astro tips: गर्मियों में इन Shakes का करें दान, बन जाएं धनवान

Thursday, May 19, 2022 - 09:09 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Donate these things with your own hands in summer: सनातन धर्म में दान करने का बहुत ही महत्व है। दान देने से पुण्य कर्म बढ़ते हैं। कहा जाता है कि विशेष स्थान और समय पर किया गया दान बहुगुणा प्रभाव बनाता है। यहां तक कि हर त्यौहार और बहुत से अवसरों पर दिये जाने वाले दान को लेकर कई नियम भी बताये गये हैं। जिसमें मौसमानुसार कब किस वस्तु का दान करना चाहिए, इस बारे में मार्गदर्शन किया गया है। इस गर्मी के मौसम में किन वस्तुओं का दान करना चाहिए। कर्म चाहे शुभ किए जाएं या अशुभ, इन कर्मों का प्रभाव जन्म जन्मांतर तक बना रहता है। शुभ कर्मों का प्रभाव शुभ और अशुभ कर्मों का प्रभाव अशुभ ही होता है। जैसे लोहा लोहे को काट देता है, ठीक वैसे ही शुभ कर्म अशुभ कर्मों को काट देते हैं। यह जीवन कर्मों के आधार पर ही चल रहा है। जिस कारण सनातन धर्म में कर्मों का बहुत अधिक महत्व होता है। किसी दूसरे की निस्वार्थ भाव से सेवा, सहायता करना शुभ कर्मों की श्रेणी में आता है। ऐसे ही शुभ कर्मों के अंतर्गत आप भयंकर गर्मी के इस मौसम में अपनी जन्म राशि के अनुसार किस प्रकार के तरल पदार्थ, शीतल जल, शर्बत, शेकस इत्यादि का दान करके पुण्य कर्म कमा सकते हैं, इस बारे में बताते हैं-
 

मेष, वृश्चिक, सिंह राशि के जातकों को लाल, ऑरेंज, गुलाबी रंग के शरबत का दान देना चाहिए। जिनमें कि अनार, चैरी, स्ट्रॉबरी, चीकू, एपल, संतरा, कीनू, तरबूज, इत्यादि के शेक का दान देना चाहिए। ऐसे शेक का भी दान दें सकते हैं, जिसमें गुड़ इत्यादि का प्रयोग किया जाता हो जैसे गन्ने का रस। इस प्रकार के दान के प्रभाव से इन राशि के जातकों के राशि ग्रहों के सकारात्मक प्रभाव में बढ़ोतरी होगी तथा पुण्य कर्मों की प्राप्ति भी होगी।

वृषभ, तुला, कर्क राशि के जातकों को मिल्क शेक, लीची, केला, अंगूर, बादाम, काजू, खरबूजा इत्यादि के शेकस का दान देना चाहिए। जिससे कि उनका शुक्र और चंद्र ग्रह बलशाली हो जाएंगे। जहां शुक्र ग्रह भौतिक सुख का प्रतीक है और चंद्र ग्रह बुद्धि और दिमाग का। इस प्रकार के दान से भौतिक सुख और बुद्धि में वृद्धि होगी और जहां यह चीजें दान होती हैं, वहां पर किसी भी वस्तु की कमी नहीं रहती।



मिथुन, कन्या राशि के जातकों को कीवी, गन्ना, अंगूर, कच्चा आम, इलायची, अमरूद, नींबू, कस्टर्ड फ्रूट, ग्रीन एपल इत्यादि से बने शेक का दान करना चाहिए। ऐसा करने से उन जातकों को बुध ग्रह से चली आ रही समस्याओं में सकारात्मक प्रभाव की वृद्धि होगी। शिक्षा से संबंधित समस्याओं का समाधान हो जाएगा। त्वचा संबंधित रोग शांत होने में सहायता मिलेगी और रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होगी क्योंकि जिनका बुद्ध ग्रह पॉजीटिव होता है, उन्हें शिक्षा एवं स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का सामना बहुत ही कम करना पड़ता है।

धनु और मीन राशि के जातकों को पपीता, आम, अंजीर, नींबू, अनानास, खरबूजा, संतरा इत्यादि से बने शेक का दान करना चाहिए। जिससे कि धनु और मीन राशि के जातको की बृहस्पति ग्रह से चली आ रही समस्याओं को सकारात्मकता से दूर करने में सहायता मिलेगी। नेतृत्व करने की क्षमता में वृद्धि होगी, वैवाहिक जीवन और संतान प्राप्ति के मार्ग में आ रही बाधाएं दूर होंगी। धनु और मीन राशि के जातकों को गुरुवार के दिन केले के शेक का दान नहीं करना चाहिए। बाकी सभी दिन वह इन शेक का दान कर सकते हैं।

मकर और कुंभ राशि के जातकों को बल्यू बेरी, रेड बेरी, काला अंगूर, शहतूत, अनार, चीकू इत्यादि के शेक का दान करना चाहिए। ऐसा करने से शनि ग्रह से संबंधित कष्ट कम होने में सहायता प्राप्त होगी।


Sanjay Dara SinghAstroGem Scientist
LLB., Graduate Gemologist GIA (Gemological Institute of America), Astrology, Numerology and Vastu (SSM)

Niyati Bhandari

Advertising