Ashok Ke Ped Ke Upay: इस पेड़ की पत्तियां हैं बड़े काम की, बस अपनाएं यह वास्तु टिप्स

punjabkesari.in Friday, May 16, 2025 - 07:31 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Ashok Ke Ped Ke Upay: कुछ ऐसे पेड़-पौधे हैं, जिन्हें सनातन धर्म में बहुत ही पवित्र और पूजनीय माना जाता है। मान्यता है कि इनकी पूजा करने से कई कष्ट दूर हो जाते हैं। वास्तु शास्त्र में कुछ पेड़-पौधे तो ऐसे हैं जिनकी पत्तियों का इस्तेमाल करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। इन पत्तियों का सही तरह से इस्तेमाल करने से जीवन में खुशहाली बनी रहती है और पैसों की समस्या दूर हो जाती है। अशोक के पेड़ को हिंदू धर्म में बहुत ही पूजनीय कहा गया है। कई शुभ कामों को करने के लिए इस पेड़ की पत्तियों का उपयोग किया जाता है। इस पेड़ की पत्तियों का इस्तेमाल करने से जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। तो आइए जानते हैं, अशोक की पत्तियों के उपाय के बारे में-

PunjabKesari Ashok Ke Ped Ke Upay

Remedies of ashoka leaves अशोक की पत्तियों के उपाय
हर शुक्रवार के दिन अशोक की 11 पत्नियों को एक लाल कपड़े में बांध कर घर की तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से धन की लक्ष्मी प्रसन्न होती है और सदा उनकी कृपा बनी रहती है। साथ ही घर में सुख-समृद्धि आती है।

जिन बच्चों का मन पढ़ाई में कम और इधर-उधर की बातों में ज्यादा लगा रहता है। वो अशोक की पत्तियों से मां सरस्वती की पूजा करें। ऐसा करने से बुद्धि और ज्ञान वृद्धि होती है और मन पढ़ाई में लगने लगता है।

PunjabKesari Ashok Ke Ped Ke Upay

अशोक की पत्तियों की माला बनाकर उसे अपने ऑफिस या दुकान के मुख्य द्वार पर लटका दें। ऐसा करने से हर क्षेत्र में सफलता मिलती है और व्यापार कर रहे लोगों को मुनाफा होने लगता है।

जो लोग हर रोज सच्चे मन से अशोक के पेड़ में जल चढ़ाते हैं या पूजा करते हैं। उनको शुभ फलों की प्राप्ति होती है। साथ ही अशोक के पेड़ के नीचे घी का दीपक जलाने से घर में नेगेटिव चीजों का प्रवेश नहीं होता है।

PunjabKesari Ashok Ke Ped Ke Upay


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News