Ashadha Amavasya Upay: आषाढ़ अमावस्या पर करें यह उपाय, पितृ दोष से मिलेगी मुक्ति

punjabkesari.in Monday, Jun 23, 2025 - 11:58 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Ashadha Amavasya 2025 Upay: आषाढ़ अमावस्या धार्मिक दृष्टि से बहुत ही शुभ और महत्वपूर्ण मानी जाती है। यह हर साल कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को मनाई जाती है। आषाढ़ अमावस्या को हलहारिणी अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है। इस बार आषाढ़ माह की अमावस्या 25 जून को मनाई जाएगी। इस पवित्र अवसर पर भगवान विष्णु और पितरों की पूजा करने का विधान है। मान्यता है कि इस दौरान पूर्वज पितृ लोक से पृथ्वी पर आते हैं और पिंडदान, श्राद्ध कर्म किए जाने पर अपने वंश को आशीर्वाद देते हैं। इस दिन कुछ उपाय करने से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है। तो आइए जानते हैं कि आषाढ़ अमावस्या के दिन कौन से उपाय किए जाने चाहिए।

PunjabKesari Ashadha Amavasya Upay
Remedies to get rid of Pitra Dosh पितृ दोष से मुक्ति के लिए उपाय
आषाढ़ अमावस्या पर पितृ दोष से मुक्ति पाने के लिए सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और पितरों का तर्पण करें। साथ ही इस दिन अपनी क्षमतानुसार गरीबों या ब्राह्मणों को वस्त्र, अन्न आदि का दान करें। ऐसा करने से पितृ दोष से छुटकारा पाया जा सकता है।

PunjabKesari Ashadha Amavasya Upay
Remedies to get rid of Kaal Sarp Dosh कालसर्प दोष से छुटकारा पाने के लिए उपाय
कालसर्प दोष से मुक्ति के लिए आषाढ़ अमावस्या के दिन नाग देवताओं की पूजा करना एक प्रभावी उपाय है। पूजा के लिए नाग देवताओं को दूध, फूल और पान अर्पित करें। इस उपाय को करने से कालसर्प दोष से छुटकारा मिलता है।

PunjabKesari Ashadha Amavasya Upay
Remedies for peace of the souls of ancestors पितरों की आत्मा की शांति के लिए उपाय
इस दिन पितरों के नाम से पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं और पितरों की आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना करें। इस उपाय को करने से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है। साथ ही धन संबंधी परेशानियां दूर हो जाती हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News