राशिफल: राहू पर जमा रखी है मंगल ने नजर कन्या राशि पर पड़ेगा असर

punjabkesari.in Tuesday, Jul 21, 2015 - 11:56 AM (IST)

दैनिक शुभाशुभ: 21.07.15 मंगलवार, चंद्र सिंह राशि व उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र, भाग्यांक 9, शुभदिशा दक्षिण, शुभरंग लाल, शुभकाल शाम 3 से शाम 04:30 तक। 

नोट: मिथुन राशि में बैठे मंगल ने कन्या राशि में बैठे राहू से दृष्टि संबंध बना रखा है। जिससे कन्या राशि पर कुप्रभाव पड़ रहे हैं।    

विशेष उपाय: सभी 12 राशियों के जातक दैनिक समस्याओं से मुक्ति पाने के लिए हनुमान मंदिर में गूढ़ल के फूल चढ़ाएं। 

मेष: उलझनों से ग्रस्त रहेंगे। कार्यक्षेत्र में अत्यधिक वर्क प्रेशर रहेगा। कानूनी विवाद खत्म होंगे। ऑफिस में सहकर्मी टीमवर्क को समझकर मदद के लिए आगे आएंगें।

शुभाशुभ: शुभ अंक 9, शुभ रंग नारंगी, शुभ दिशा दक्षिण, शुभ समय: शाम 04:30 से सायं 06:00 तक।

 वृष: पूरे उत्साह से काम करेंगे व निश्चित सफलता मिलेगी। रुका हुआ पैसा मिलेगा। बिज़नेस में नई डील हेतु पड़ताल करेंगे। शाम को ऑफिशियल पार्टी में जाएंगे।

शुभाशुभ: शुभ अंक 6, शुभ रंग गुलाबी, शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व, शुभ समय: सुबह 09:00 से सुबह 10:30 तक। 

मिथुन: शुभ समाचार मिलेंगे। निकट क्षेत्र की यात्रा करनी पड़ेगी। नए लोगों से मेलजोल फायदेमंद रहेगा। प्यार में सफलता मिलेगी। नए व्यक्ति से नज़दीकियां बढ़ेंगी।

शुभाशुभ: शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा, शुभ दिशा उत्तर, शुभ समय: सुबह 09:00 से सुबह 10:30 तक। 

कर्क: आर्थिक कारणों से परेशान रहेंगे। दोपहर बाद समस्याओं से राहत मिलेगी। कार्यक्षेत्र में सूझबूझ से काम लेंगे। शाम तक आर्थिक मसले हल होंगे। सेहत बिगड़ेगी। 

शुभाशुभ: शुभ अंक 2, शुभ रंग सफ़ेद, शुभ दिशा उत्तर-पश्चिम, शुभ समय: दोपहर 12:00 से दिन में 01:30 तक। 

सिंह: अहम फाइनैंशियल फैसले लेंगे। महत्वपूर्ण काम आज ही पूरा करेंगे। घर में शुभकार्य होने के आसार बन रहे हैं। पुराने दोस्त संग सोशल मीडिया से संपर्क होगा। 

शुभाशुभ: शुभ अंक 1, शुभ रंग लाल, शुभ दिशा पूर्व, शुभ समय: सुबह 07:30 से सुबह 09:00 तक।  

कन्या: मन आध्यात्म की ओर आकर्षित होगा। धार्मिक स्थान की यात्रा का प्लान बनेगा। बौद्धिक काम में कामयाबी मिलेगी। इनकम का कोई स्थाई सोर्स भी बनेगा।

शुभाशुभ: शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा, शुभ दिशा उत्तर, शुभ समय: सुबह 09:00 से सुबह 10:30 तक। 

तुला: ऑफिस में ज्यादा टाइम देना पड़ेगा। परिजन आपको लेकर परेशान रहेंगे। पार्टनर का सपोर्ट मिलेगा। जिम्मेदारियां निभाएंगे। समय प्रमोशन के संकेत दे रहा है।

शुभाशुभ: शुभ अंक 6, शुभ रंग गुलाबी, शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व, शुभ समय: सुबह 09:00 से सुबह 10:30 तक। 

वृश्चिक: क्रिएटिव कामों में रुचि बढ़ेगी। रचनात्मक काम करेंगे। आर्थिक समस्या सताएगी। शाम तक पैसे की स्तिथि में सुधार आएगा। करीबी दोस्त उधार मांगेगा।

शुभाशुभ: शुभ अंक 9, शुभ रंग नारंगी, शुभ दिशा दक्षिण, शुभ समय: शाम 04:30 से सायं 06:00 तक। 

धनु: मार्च एंडिंग है ऑफिशियल अकाउंट्स को अपडेटेड रखें। ऑफिस के स्टाफ पर नजर रखेंगे। परिजनों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। दिल व दिमाग में संतुलन बैठेगा। 

शुभाशुभ: शुभ अंक 3, शुभ रंग पीला, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय: शाम 03:00 से शाम 04:30 तक। 

मकर: व्यक्तिगत कार्यों में उलझे रहेंगे। कानूनी समस्या सताएगी। सरकारी अफसरों से संपर्क होगा। विचार अमल में लाएंगे। शाम को खातिरदारी हेतु जेब ढीली होगी।

शुभाशुभ: शुभ अंक 8, शुभ रंग काला, शुभ दिशा पश्चिम, शुभ समय: सुबह 07:30 से सुबह 09:00 तक। 

कुंभ: अत्यधिक ऑफिशियल काम रहेगा। भाग दौड़ का फायदा मिलेगा। प्रतिभा पर भरोसा रख कार्य करेंगे। तामझाम से दूर रहेंगे। प्रेमी संग शाम रोमांटिक रहेगी।  

शुभाशुभ: शुभ अंक 8, शुभ रंग काला, शुभ दिशा पश्चिम, शुभ समय: सुबह 07:30 से सुबह 09:00 तक। 

मीन: परिजनों का स्वास्थ्य परेशान करेगा। आर्थिक समस्या के संकेत हैं। रोजमर्रा के कार्यों में दिन बीतेगा। कानूनी कागजात पर दस्तखत करते वक्त सावधान रहें।

शुभाशुभ: शुभ अंक 3, शुभ रंग पीला, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय: शाम 03:00 से शाम 04:30 तक। 

आचार्य कमल नंदलाल

ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com


सबसे ज्यादा पढ़े गए