सावधान! कहीं आप सुबह उठकर घर में नेगेटिव ऊर्जा का संचार तो नहीं करते

punjabkesari.in Wednesday, May 06, 2015 - 10:26 AM (IST)

वॉश रूम किसी भी घर का अहम हिस्सा होता है। उसकी साफ-सफाई और सुंदरता को देखकर ही घर वालों का व्यक्तित्व आंका जा सकता है की वह कितने सफाई पंसद हैं। सुबह का आरंभ हो या रात का अंत वॉश रूम से ही आरंभ होता है और वॉश रूम पर आकर ही समाप्त होता है। यह अवश्यक हो जाता है की वॉश रूम में से पोसेटिव वैवस आएं। उसके लिए वॉश रूम को विभिन्न चीजों के इस्तेमाल से सजाया संवारा जाता  है। 

चाईनिज वास्तुशास्त्र की मानें तो वॉश रूम की सजावट में मिरर महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। जिससे की रिफ्लैक्शन प्राप्त होती है। वॉश रूम में जाते ही हमारे साथ नेगेटिव और पोजिटिव दोनों तरह की उर्जा वॉश रूम में प्रवेश करती हैं।  

सुबह के समय जब हम सो कर उठते हैं तो नेगेटिव ऊर्जा की मात्रा अधिक होती है। वॉश रूम के ठीक सामने दर्पण होने से हमारे साथ जो भी नेगेटिव ऊर्जा अंदर जाती है वह वापिस लौट कर घर में ही आती है। मिरर कुछ इस तरह लगाएं की उसका रिफ्लैक्शन वॉश रूम से बाहर की ओर न आए।

* गोल आईना नेगेटिव एनर्जी को भगाने की क्षमता रखता है।

* आईने के ठीक सामने कोई खिड़की नहीं होनी चाहिए।

* आईना जितना बड़ा और हल्का होगा उसे उतना ही शुभ माना जाता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News