सदा सुहागन रहने की चाह को पूर्ण करें

Saturday, May 02, 2015 - 08:33 AM (IST)

माला के बिना मंत्र जप का पूर्ण फल नहीं मिल पाता है। देवी-देवताओं के जप के लिए काम में ली जाने वाली जप मालाओं का इस्तेमाल यदि तरीके से किया जाए तो नतीजे बेहतरीन मिलते हैं। माला का उचित प्रयोग करने से शीघ्र सिद्धि भी मिलती है।

स्फटिक माला सौम्य प्रभाव से युक्त होती है। इसके धारक को चंद्रमा, शुक्र व शिवजी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। मानसिक शांति, सात्विक और पुष्टि कार्यों की साधना के लिए यह माला उत्तम मानी जाती है। स्फटिक माला से इस मंत्र का जाप करने से मनुष्य के सारे पाप नष्ट हो जाते हैं। उसे जीवन में किसी प्रकार का कष्ट नहीं होता। उसे लंबी और पूर्ण आयु की प्राप्ति होती है। 

चंद्र मंत्र- ॐ सों सोमाय नम:। 

दान- वंशपात्र, तंदुल, कपूर, घी, शंख।

महिलाओं के लिए चंद्रमा की पूजा विशेष फलदाई है। सदा सुहागन रहने की चाह को पूर्ण करने के लिए चंद्रमा का पूजन करें। पत्नि पति के साथ सौहार्दपूर्ण मधुर संबंध स्थापित करने के लिए अपनाएं कुछ खास उपाय

1 चांदी पहनें।

2 सोमवार को भगवान शिव को खीर का भोग लगाएं। 11 सोमवार नियमित रूप से 9 कंजकों को खीर का प्रसाद दें।

3 रात के समय दूध ना पीएं।

4 सफेद साबुन से नहाएं।

आचार्य कमल नंदलाल 

ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com

Advertising