भूकंप: फिर सच हुई भविष्यवाणी

Tuesday, Apr 28, 2015 - 02:37 PM (IST)

नेपाल और भारत के उपरांत आज पाकिस्तान के खैबर पख्तूनवा और तजाकिस्तान में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इन भूकंप के झटकों की भविष्यवाणी पंजाब केसरी के लेखक पंडित आचार्य कमल नंदलाल जी पहले ही अपने लेख " भविष्यवाणी: फिर मिल रहे हैं प्राकृतिक आपदाओं के संकेत" में कर चुके थे। इससे पूर्व भी उन्होंने " बीते दो ग्रहण मचा सकते हैं भूकंप, सुनामी व बाड़ से उत्पात" में जो भविष्यवाणी की थी वह सत्य सिद्ध हुई थी।

भविष्यवाणी: फिर मिल रहे हैं प्राकृतिक आपदाओं के संकेत

मानव मस्तिष्क व तकनीकी विज्ञान मिलकर भी प्रकृति के स्वाभाव को समझ नहीं पाएं हैं। ज्योतिषशास्त्र की रहस्यमयी दुनिया भविष्य आकलन की सर्वप्रिय विद्या है। आज भविष्य दर्शन का यह लोकप्रिय माध्यम जीवन के गुप्त रहस्यों और भविष्य दर्शन की अनोखी विद्या से बहुत से भेद खोलता है।

शनिवार 25 अप्रैल को भारत और नेपाल में भूकंप सुबह 12 बजकर 43 मिनट पर आया जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर भारत में 6.5 और नेपाल में 6.9 मापी गई। 

वहीं दूसरी ओर आज ताजिकिस्तान की सीमा में आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.5 मापी गई है और इसका केन्द्र ताजिकिस्तान की सीमा पर 144 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था।

विज्ञान के अनुसार भूकंप टेक्टोनिक प्लेटों के आपस में टकराने के कारण आते तथा भूकंप से ही सुनामी का जन्म होता है तथा ज्योतिष के अनुसार टेक्टोनिक प्लेटें ग्रहों के प्रभाववश खिसकती हैं और टकराती हैं। भूकंप की तीव्रता प्लेटों पर पड़ने वाले ग्रहों के प्रभाव पर निर्भर करती है।

 

 

Advertising