यमराज के मैसेंजर "कौए" से जानिए अपना भविष्यफल

Wednesday, Apr 22, 2015 - 02:28 PM (IST)

आवाज में कर्कशता के कारण कौए अर्थात कागले को अपशगुनी पक्षी माना जाता है। विभिन्न शास्त्रों में कौए को यमराज का दूत भी कहा गया है। ऐसी लोकमान्यता है कि कौआ यमलोक में जाकर पृथ्वीवासियों के विषय में चित्रगुप्तजी को सूचित करता है। अर्थात कौआ ही व्यक्ति के लेखेजोखे का हिसाब रखता है परंतु शगुन शास्त्र के अनुसार कौआ मात्र यमलोक में ही नहीं वरण हम मनुष्यों को भी संकेत देकर हमारे आने वाले कल कि भविष्यवाणी करता है। जानिए कब क्या संकेत देता है कौआ ?

1. अगर कौआ अपने पैर से सिर खुजाता हुआ दिखाई दे तो कार्य सिद्ध होता है। 

2. अगर कौआ किसी व्यक्ति पर मध्यान के समय मंडराने लगे तो यह शुभ संकेत है। ऐसे में मान-सम्मान की प्राप्ति होती है।

3. अगर कौआ उड़ते हुए पंजे से सिर का स्पर्श कर जाए तो यह अशुभ संकेत है। ऐसे मे व्यक्ति को मृत्यु तुल्य कष्ट प्राप्त होता है। 

4. अगर कौआ सिर पर आकार बैठ जाए तो यह अशुभ संकेत है।ऐसे में सुख और सौभाग्य का नाश होता है।

5. अगर खाना खाते समय कौआ झपट्टा मारकर खाने में से कुछ ले उड़े तो यह अशुभ संकेत है। ऐसे में शत्रुओं से हार का सामना करना पड़ता है। 

6. अगर सुबह कहीं जाते समय कौआ आकर पांव से स्पर्श करे तो यह शुभ संकेत है। यह संकेत जीवन में उन्नति, धन लाभ और शत्रुओं पर विजय दर्शाता है।

7. अगर कौआ गाय की पीठ पर बैठा दिखाई दे तो सर्वभय का कारण बनता है। 

8. अगर कौआ सूखे पेड़ पर बैठा दिखाई दे, तो रोग का सूचक होता है। 

9. अगर कौआ पेड़ की टूटी डाल पर बैठा दिखाई दे तो यह संकेत जेल यात्रा के होते हैं। 

10. अगर कौआ किसी के सिर पर हड्डी का टुकड़ा गिरा दे तो उस व्यक्ति की मृत्यु के संकेत मिलते हैं।

11. अगर रात के समय कौए एकत्र होकर कांव-कांव करने लगें, तो यह विनाश के संकेत हैं।

12. अगर कौआ पीठ के पीछे से आकार कंधे पर बैठ जाए तो विदेश यात्रा में लाभ के संकेत देता है। 

13. अगर कौआ मुंडेर पर आकार ज़ोर ज़ोर से आवाजें निकले तो यह आगंतुक के आने की निशानी है।

आचार्य कमल नंदलाल

ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com 

Advertising