शादी में हो रही है रूकावट तो अपने आस-पास की शक्तियों को जानें

Wednesday, Apr 22, 2015 - 07:55 AM (IST)

हमारे आस-पास अनेक प्रकार की शक्तियां सदैव विद्यमान रहती हैं, यदि हम उन्हें पहचान कर प्रसन्न करने की क्षमता उत्पन्न कर लें तो शीघ्र ही समाधान मिल सकते हैं और इनके परिणाम भी जीवन में अनंत उन्नति और प्रसन्नता दायक हो सकते हैं। बस जरूरत है फेंगशुई की इस शक्ति को पहचानने की।

कन्या के विवाह के लिए
पूर्णिमा का चंद्रमा विवाह के देवता का प्रतीक भी माना जाता है। चंद्रमा यिन ऊर्जा का प्रतीक है। एक मीठा रसीला संतरा पूर्णिमा के दिन किसी जल स्रोत जैसे-नदी, समुद्र, नहर आदि में प्रवाहित करने से वायु व जल का देवता कन्या का संदेश विवाह के देवता चंद्रमा तक ले जाता है जोकि कन्या के लिए मनचाहा वर जल्दी ही मिलवाने में अति सहायता करता है। यह एक चीनी मान्यता है। फेंगशुई के अंतर्गत यह माना जाता है कि कन्या के शयनकक्ष में ऐसा चित्र हो जिसमें चांद की रोशनी दिखती हो ऐसा चित्र लगाने से योग्य व कुशल वर मिलने में सहायता मिलती है।

कुंवारे लड़कों को यूं मिलेगा जीवनसाथी
जिन लड़कों के विवाह में दिक्कत आ रही है यदि ध्यानपूर्वक वे अपने कमरे का निरीक्षण करें तो पाएंगे कि उनके कमरे में पुरुष प्रधान वस्तुएं अधिक मात्रा में हैं जैसे कि फिल्मी हीरो या फिर खिलाड़ी के चित्र, ब्रीफकेस, ऐशट्रे इत्यादि। ये वस्तुएं पुरुष शक्तियों को बढ़ाती हैं। जल्दी शादी अथवा स्त्री प्रधान ऊर्जा बढ़ाने के लिए सुंदर फूल, सुंदर स्त्रियों के चित्र, फूलदान, कलात्मक वस्तुएं आदि लगानी चाहिएं।
 
शयन कक्ष के दक्षिण-पश्चिम भाग में गुलाब आदि लाल फूलों का गुलदस्ता या चित्र लगाना, लाल रंग की मोमबत्तियां लगातार 43 दिनों तक जलाना तथा लवबर्ड का जोड़ा, पिरामिड रखना भी शुभ होता है। इससे अवश्य लाभ मिलता है।
 
 
Advertising