आज करें 7 चीजों का दान और हो जाएं मालामाल

Saturday, Apr 18, 2015 - 08:25 AM (IST)

आज शनि अमावस्या का शुभ दिन है। शनि देव को खुश करके शनि के कोप से छुटकारा पाया जा सकता है। शास्त्रों के अनुसार शनि अमावस्या के दिन शनि देव को प्रसन्न करना बहुत आसान होता है और इसका सरल उपाय है शनि संबंधित वस्तुओं का दान।

यदि आप सोच रहे हैं कि दान देने से आपका बुरा समय खत्म हो जाएगा और आपके सितारे आपका साथ देने लगेंगे तो दान देने से पहले जान लें कि, आपको कौन सी वस्तु का दान शुभ फल देगा और बनाएगा मालामाल।
 
1. कंड़वा तेल
 
2. चावल के साबुत दाने (टूटे हुए चावल न चढ़ाएं)
 
3. काली उड़द दाल
 
4. काले तिल
 
5. नीले रंग के अपराजिता पुष्प
 
6. काला कपड़ा
 
7. तेल से निर्मित भोज्य पदार्थों का प्रशाद अर्पित करें
 
दान करने से पहले ध्यान रखें
1. शनि से संबंधित दान केवल शनिवार को ही करना चाहिए। संध्या के समय किया गया दान विशेष फल प्रदान करता है।
 
2.  मेहनत मजदूरी करके कमाने वाले लोगों से शनि बहुत प्रेम करते हैं इसलिए जहां तक संभव हो उन्हें ही दान देना चाहिए।
Advertising