अपनी Life को Manage करने के लिए अपनाएं Special Tips

Friday, Apr 10, 2015 - 12:03 PM (IST)

* जिनमें विश्वास होता है वह कभी नहीं हारते। जिनके इरादे चट्टान की तरह मजबूत होते हैं उनको सफल होने से कोई नहीं रोक सकता।

 
* मैं जब किसी को दुखी देखता हूं तो मेरा मन करता है कि मैं उसकी मदद करूं। मैं सेवा को अपना फर्ज समझता हूं। 
—सुभाष चंद्र बोस 
 
* जो संकट के आने से पहले ही तैयारी कर लेते हैं, वे संकट से बच जाते हैं। 
 
* बचपन की बुरी आदतें इंसान को जीवन भर के लिए बुरा बना देती हैं। बुरी संगत से दूर ही रहें।  —अमिताभ बच्चन 
 
* ईर्ष्या और परनिंदा को त्याग दें- दूसरों के दोष देखने की बजाय उनके गुण देखें। कमी तो हर इंसान में होती है।  —संत सुभाष शास्त्री
 
* आज मन लगा कर मेहनत करेंगे- तो आपके कल को संवरने की आशा बन जाएगी। आज नष्ट हो गया तो आने वाला कल कैसे बचेगा।  —रचना समंदर

—अमरनाथ भल्ला, लुधियाना 

 

Advertising