घर की बनावट से जानें कौन से सदस्य हैं Highly Romantic और charcterless

Thursday, Apr 09, 2015 - 09:03 AM (IST)

आजकल टी.वी चैनल्स, अखबारों इत्यादि संचार माध्यम से अवैध सम्बन्धों को लेकर कोई घटना, खबर इत्यादि देखने और पढ़ने को मिलती रहती है। जवान लड़के-लड़कियां, विधवा-विधुर, विवाहित दम्पत्ति जिनमें अधेड़ भी होते हैं, वे अपनी यौन संतुष्टि, आर्थिक परेशानियां, ब्लैकमेलिंग, किसी से प्यार होने पर इत्यादि ऐसे कितने ही हालात होते हैं, जिनके कारण अवैध यौन सम्बन्ध बनने से चरित्रहीनता आती है।

सृष्टि के प्रारम्भ से ही स्त्री, पुरुष का एक- दूसरे के प्रति आकर्षण होने के कारण इस प्रकार के सम्बन्ध बनाते आए हैं। बढ़ते फैशन, घटते कपड़े, टीवी, इंटरनेट,  इत्यादि का रोजमर्रा के जीवन में प्रभाव बढ़ जाने से आजकल यह बहुत आम बात होती जा रही है। इन सम्बन्धों के पीछे भाग्य के साथ-साथ वास्तु की भी अहम् भूमिका है। 

आजकल ज्यादातर घर अनियमित आकार के बन रहे हैं, जिनमें बहुत वास्तुदोष होते हैं। इनमें से कुछ दोष ऐसे होते हैं, जिनकी नकारात्मक ऊर्जा के कारण चरित्रहीनता जैसे हालात पैदा हो जाते हैं। यहां विशेष ध्यान रखने योग्य बात यह है कि इन दोषों के कारण व्यक्ति चरित्रहीन होगा यह जरूरी नहीं है, परन्तु सम्भावना जरूर बढ़ जाती है। उनमें से कुछ यह है –

१ आग्नेय दिशा में दोष होने पर जैसे वहां पर गड्ढे होना, इस दिशा में मकान का बढ़ा हुआ होना, पूर्व की तुलना में पश्चिम ज्यादा खुला हुआ होना या उत्तर की तुलना में दक्षिण ज्यादा खुला होने पर ऐसे घरों में निवास करने वाले स्त्री एवं पुरुषों का चाल-चलन ठीक नहीं रहता है एवं उनका खर्च हमेशा आमदनी से ज्यादा ही रहता है।

२ यदि घर के पूर्व आग्नेय में मार्ग प्रहार होता है तो उस घर के पुरुष चरित्रहीन होने की सम्भावना होती है।

३ यदि आग्नेय कोण स्थित किचन में बहुत अधिक मात्रा में खाने की सामग्री रखी जाए या यहां पर बहुत ज्यादा जल एकत्रित करके रखा जाए या यहां पर ओव्हरहेड टैंक हो तो घर की मालकिन के साथ-साथ उसकी बेटी को बेवजह चरित्र को लेकर बदनामी का सामना करना पड़ता है। यहां चरित्रहीनता होना जरूरी नहीं है।

४ जिन घरों में रसोई घर नैऋत्य कोण में होता है उन घरों में रहने वाली महिलाएं Highly Romantic होती है। ऐसी स्थिति में स्त्री चरित्रहीन होने की सम्भावना बहुत कम ही होती है।

५ घर का मुख्यद्वार उत्तर वायव्य में होने पर घर के मुखिया को काफी यात्राएं करनी पड़ती हैं। घर का मुखिया कुछ ज्यादा ही Romantic स्वभाव का होता है इस कारण उसे कई बार धोखा, फरेब आदि समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

६ जिनके घर का किचन वाव्यय कोण में होता है उस घर का मुखिया Romantic होता है, जिसकी कई महिला मित्र होती है। घर की बेटी को यूट्रस की समस्या होती है और बेटी को बदनामी का भी सामना करना पड़ सकता है।

७ उत्तर वायव्य में मार्ग प्रहार हो तो उस घर की स्त्रियां बीमार रहती हैं और घर के पुरुष व्यसनों के शिकार होकर चरित्रहीन होने की सम्भावना बढ़ जाती है।

८ घर में पश्चिम के साथ मिलकर नैऋत्य कोण में बढ़ाव होता है तो उस प्लाट का मालिक दुसंगति और कुकर्मों के लिए पैसा खर्च करता है और चरित्रहीन हो सकता है।

९ यदि घर के ड्राईंग हाल में बहुत ही अंधेरा रहता हो, रोशनदानों की कमी हो और हाल में बहुत बड़ा और चैड़ा दरवाजा लगा होने से घर के मुखिया का बहुत बड़ा बिजनेस सर्कल होता है, व्यापार होता है और वह अवैध शारीरिक सम्बन्ध की मौज उड़ाता है। घर का मुखिया पत्नी के अलावा किसी अन्य खूबसूरत स्त्री के प्रति आकर्षण में रहता है।

१० घर की बांए हाथ की खिड़की वाले कमरे का प्रयोग बेडरूम या आराम वाले रूम के रूप में आता हो तो ऐसे परिवार का पैसा नष्ट होता है। पत्नी हमेशा उदासीन बनी रहती है और पति हमेशा उसके चरित्र पर शक करता है।

११ आजकल कई घरों में बेडरूम के अंदर वाशबेसिन लगाया जाता है ऐसे घरों में पति हमेशा अपनी पत्नी पर शक करता है।

१२ यदि कोई कमरा पति-पत्नी बेडरूम की तरह उपयोग करते हैं और वही मेहमान आकर बैठते हों, बातचीत करते हों तो पत्नी बहुत ही अस्थिर और चंचल स्वभाव की होती है। पति हमेशा उस पर शक करता है और यदि वहां पर कोई पानी का स्रोत हो तो उस घर की पत्नी और एक बेटी किसी ओर के आकर्षण में बंध जाती हैं और उस घर का मुखिया भी पत्नी के अलावा किसी अन्य महिला के साथ शारीरिक सम्बन्धों का आनंद उठता है।

१३ यदि बेडरूम का दरवाजा बहुत बड़ा हो जो अन्य दरवाजों से भी बड़ा हो या दम्पत्ति का पलंग मुख्य द्वार के एकदम सामने हो तो ऐसे घरों की पत्नियाँ अवैध शारीरिक सम्बन्ध रखती हैं। यदि यहां पर खाद्यान्न का संग्रह किया जाए तो घर का मुखिया दुर्घटनावश अपनी पत्नी के होते हुए भी किसी अन्य स्त्री के आकर्षण में फंस जाता है। यहां पर अनाज रखा जाए तो इसका मतलब की घर का मुखिया बुद्धिमान और

 Romantic तबीयत का है और उसे स्त्री एवं पुरुष मित्रों से मित्रता के कारण बदनामी का सामना करना पड़ता है। पत्नी को शारीरिक दोष के कारण गर्भधारण में दिक्कत आती है।

- वास्तु गुरू कुलदीप सलूजा 

thenebula2001@yahoo.co.in

 

 

 

 

 

Advertising