पुत्र या पुत्री से हैं परेशान तो होली की रात करें समाधान

Thursday, Mar 05, 2015 - 08:36 AM (IST)

कुछ बच्चों को ‘हैंडल विद केयर’ कहा जाता है। इनके गले में आयु के अनुसार, चांदी का चंद्रमा, मोती, चांदी की ठोस गोली, चांदी की चेन, मोती की अंगूठी, चांदी का बेजोड़ कड़ा जिसमें तांबे का रिवट लगा हो,समयानुसार पहनाना चाहिए। कुछ अनुभूत उपाय ऐसे बच्चों के लिए कर सकते हैं जिनसे आप परेशान हैं, इकलौते हैं, उन्हें अलग भी नहीं कर सकते । 

- होलिका दहन पर देसी घी में भीगे पांच लौंग, एक बताशा, एक पान का पत्ता होलिका दहन में अर्पित करें।  दूसरे दिन वहां की राख लाकर ताबीज में भर कर बच्चे को पहनाएं। 
 
- पुत्र या पुत्री से परेशानी, हो या वह कहने में न हों तो सूखे प्याज लहसुन और हरा नींबू होलिका दहन में डालें।
 
- शुक्रवार की रात साबुत काले उड़द की दाल भिगोएं, शनिवार सुबह सरसों के तेल में इसके दो बड़े तलें, इस पर दही व सिंदूर लगाकर 7 बार लड़के के सिर से उल्टा घुमाएं।  21 शनिवार लगातार पीपल पर सायंकाल चढ़ाएं। इसमें नमक आदि न डालें। पीछे मुड़ कर न देखें 
 
 
 
Advertising