राशिफल: सन्डे किस राशि के लिए होगा मस्त डे

Monday, Feb 02, 2015 - 08:28 AM (IST)

शुभाशुभ रविवार 01.02.15 चंद्र मिथुन राशि और आर्द्रा नक्षत्र में, भाग्यांक 5, शुभ दिशा उत्तर, शुभ रंग हरा, राहुकाल शाम 04:30 से सायं 06:00 तक। 

मेष: दिन अत्यधिक शुभ है। मनोवांक्षित इच्छाएं पूरी होंगी। पैसा आएगा और प्रियजन से मिलेंगे। मेहनत रंग लाएगी। बिजनेस में बढ़ौतरी होगी। लघु यात्रा के योग हैं।

शुभाशुभ: शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा, शुभ दिशा उत्तर, शुभ समय शाम 03:00 बजे से शाम 04:30 बजे तक

 

वृष: व्यक्तिगत मसलों से तनाव बढ़ेगा। आलस्यवश जरूरी काम पेंडिंग रहेंगे। मित्रों के मिलने की खुशी होगी। घरेलु समस्याएं फाइनेंशियल दिक्कतें पैदा कर सकती हैं।

शुभाशुभ: शुभ अंक 2, शुभ रंग सफेद, शुभ दिशा उत्तर-पश्चिम, शुभ समय सुबह 0730 बजे से सुबह 0900 बजे तक

 

मिथुन: दिन व्ययकारी रहेगा। घर के साजसामान पर खर्च होगा। फाइनेंशियल प्रयासों में सफलता मिलेगी। वाद-विवाद होने का डर है अतः चुप्पी साधना बेहतर होगा।

शुभाशुभ: शुभ अंक 1, शुभ रंग लाल, शुभ दिशा पूर्व, शुभ समय सुबह 0900 बजे से सुबह 1030 बजे तक

 

कर्क: दिन रोमांटिक है। दांपत्य सुख की प्रचुरता रहेगी। कड़ी मेहनत से सभी कार्य हल होंगे। छात्र पढाई में मन लगाएं। मन की चंचलता वश अनावश्यक विवाद होगा। 

शुभाशुभ: शुभ अंक 7, शुभ रंग कबूतरी, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय सुबह 1030 बजे से दोपहर 1200 बजे तक 

 

सिंह: करीबी मित्र से लाभ होगा। सभी काम आसानी से बनेंगे। भीतरघात के संकेत हैं। अचानक कार्यों में रुकावट आएगी। शाम तक फाइनैंशल प्रॉब्लम हल होगीं। 

शुभाशुभ: शुभ अंक 6, शुभ रंग गुलाबी, शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व, शुभ समय सायं 0600 बजे से सायं 0730 बजे तक 

 

कन्या: सजग रहें शारीरिक कष्ट के संकेत हैं। जंक फूड खाने से बचें। बड़े-बुजुर्गों की सेवा में दिन बीतेगा। एकत्रित धन को इन्वेस्ट करने से इनकम में बढ़ौतरी होगी। 

शुभाशुभ: शुभ अंक 1, शुभ रंग लाल, शुभ दिशा पूर्व, शुभ समय सुबह 0900 बजे से सुबह 1030 बजे तक

 

तुला: कठिनाई के दौर से मुक्ति मिलेगी। रिश्तों में आई कड़वाहट दूर होगी। परिजनों से सामंजस्य बनेगा। बाहर खाने का मौका मिलेगा। सड़क पर सावधानी बरतें।

शुभाशुभ: शुभ अंक 2, शुभ रंग सफ़ेद, शुभ दिशा उत्तर-पश्चिम, शुभ समय सुबह 0730 बजे से सुबह 0900 बजे तक

 

वृश्चिक: दिन लकी है। मनोवांछित वस्तुएं मिलेंगी। पर्सनैलिटी प्रभावशाली बनेगी। पुराने मसले सुलझेंगे। बातचीत के दौरान उलझने एकाएक अप्रिय स्थितियां टलेंगी। 

शुभाशुभ: शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा, शुभ दिशा उत्तर, शुभ समय शाम 03:00 बजे से शाम 04:30 बजे तक

 

धनु: दिन मनोरंजक है। मित्रों से लाभ होगा। रूटीन काम में रुकावटें आएंगी। शाम तक चिंताएं घटेंगी। कामकाज में जल्दबाजी से नुकसान होगा अतः सावधानी बरतें। 

शुभाशुभ: शुभ अंक 8, शुभ रंग काला, शुभ दिशा पश्चिम, शुभ समय दिन में 0130 बजे से शाम 0300 बजे तक

 

मकर: दिन आर्थिक तंगी भरा रहेगा। परिजनों से विवाद के संकेत हैं अत: स्वयं पर नियंत्रण रखें। जोखिम से दूर रहें तो अच्छा होगा। परिश्रम के बल पर लाभ होगा।

शुभाशुभ: शुभ अंक 4, शुभ रंग नीला, शुभ दिशा दक्षिण-पश्चिम, शुभ समय दोपहर 1200 बजे से दिन में 0130 बजे तक

 

कुंभ: दिन फाइनैंशली अच्छा है। लघु यात्रा होगी। रोमांस में संकोच न करें। ठाटबाट हेतु खरीदारी करेंगे। महत्वपूर्ण कार्यों से रुकावटें हटेंगी। ज्ञान क्षेत्र समृद्ध होगा। 

शुभाशुभ: शुभ अंक 4, शुभ रंग नीला, शुभ दिशा दक्षिण-पश्चिम, शुभ समय दोपहर 1200 बजे से दिन में 0130 बजे तक 

 

मीन: दिन फायदेमंद है। सौदों में तत्काल लाभ होगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। लेनदेन की चिंता रहेगी। शाम तक लाभार्जन होगा। सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी। टेंशन खत्म होगी। 

शुभाशुभ: शुभ अंक 8, शुभ रंग काला, शुभ दिशा पश्चिम, शुभ समय दिन में 0130 बजे से शाम 0300 बजे तक

आचार्य कमल नंदलाल

ईमेल kamal.nandlal@gmail.com 

Advertising