Aries August 2023 Horoscope: मेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा अगस्त का महीना ?

punjabkesari.in Sunday, Jul 23, 2023 - 09:58 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Aries August 2023 Horoscope: आज बात करेंगे मेष राशि वालों के लिए अगस्त का महीना कैसा रहेगा ? 1 अगस्त को गुरु और राहु लग्न में गोचर कर रहे हैं। ये गोचर शुभ नहीं है। सूर्य चौथे भाव में गोचर कर रहे हैं और ये भी शुभ नहीं है। चंद्र नौवें भाव में हैं। शनि का गोचर आपके लिए शुभ चल रहा है। शनि और शुक्र का गोचर आपके लिए शुभ है। 7 अगस्त को शुक्र अपनी पोजीशन चेंज करेंगे। शुक्र नीच राशि में चले जाएंगे। ये बुध की राशि है। मेष राशि की जो कुंडली होती है, वो ही कालपुरुष की कुंडली होती है। बुध के भाव में आकर शुक्र नीच हो जाते हैं। शुक्र की पोजीशन थोड़ी सी खराब हो जाएगी आपकी कुंडली में। शुक्र आपकी कुंडली में मारकेश बनते हैं। 17 अगस्त को सूर्य का राशि परिवर्तन होगा और पंचम में चले जाएंगे। पंचम में सूर्य का गोचर शुभ नहीं होता। 18 अगस्त को मंगल गोचर करेंगे और छठे भाव में चले जाएंगे। 23 अगस्त को बुध यहीं पर सूर्य के प्रभाव में आकर अस्त भी हो जाएंगे और वक्री भी। बुध आपकी कुंडली में तीसरे भाव के स्वामी हैं।

Status of Karma Sthana in the month of  August अगस्त महीने में कर्म और आय स्थान की स्थिति: शनि कर्म और आय स्थान के स्वामी हैं। ये अपनी मूलत्रिकोण राशि में चल रहे हैं। गुरु ने नौवीं दृष्टि से भाग्य को सक्रिय किया हुआ है। मनी का फ्लो बना रहेगा। यदि आपके ऊपर शनि की महादशा या अंतर्दशा चल रही है तो आपके लिए मनी फ्लो नहीं रुकेगा। मंगल और शुक्र एक साथ बारहवें भाव को सक्रिय कर रहे हैं। ये भाव खर्चें का भाव है। अचानक से खर्चे देखने को मिलेंगे। बजट बनाकर चलें।

Relationship status in  August अगस्त महीने में रिलेशन की स्थिति: मैरिड लोगों के लिए समय थोड़ा बढ़िया नहीं है। सप्तम भाव का स्वामी शुक्र है। फैमली भाव का स्वामी भी शुक्र है। शुक्र नीच राशि में चले गए हैं।  इस भाव के ऊपर मंगल का प्रभाव है। पार्टनर के साथ कनफ्लिक्ट हो जाए तो थोड़ा ध्यान रखने की जरुरत है। जो लोग सिंगल हैं और पार्टनर का इंजतार कर रहे हैं। गुरु की दृष्टि पंचम पर पड़ रही है। शादी होने की संभावना है। प्रेग्नेंट महिलाएं अपनी सेहत का खास ख्याल रखें।

Health status in the month of August अगस्त महीने में सेहत की स्थिति: हेल्थ के लिए समय सही नहीं है। हल्का बुखार होने की संभावना है। स्किन से जुड़ी कोई परेशानी होगी। बहुत ज्यादा दिक्कत नहीं आएगी।  स्टूडेंट्स के लिए समय काफी बढ़िया रहने वाला है।

Status of education in the month of  August अगस्त महीने में शिक्षा की स्थिति: स्टूडेंट्स के लिए समय काफी बढ़िया है। गुरु चंद्रमा के ऊपर से गोचर कर रहे हैं।

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News