Aquarius Full Horoscope 2024: कुंभ राशि वालों का सटीक राशिफल 2024

Monday, Jan 08, 2024 - 11:00 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Aquarius 2024 full Prediction: आज हम बात करेंगे कि कुंभ राशि के जातकों के लिए 2024 कैसा रहने वाला है। कुम्भ राशि के जातक धनिष्ठा नक्षत्र या फिर शतभिषा नक्षत्र में में पैदा होते हैं। इस समय जो जातक प्रोफेशनल लाइफ से गुजर रहे हैं जिनकी उम्र 30 से ज्यादा है या तो वो शनि की दशा या फिर बुध की दशा से गुजर रहे हैं। ये एकलौती राशि है जिसको कुंडली के त्रिकोण भाव की दोनों दशा मिल जाती है। इनको शुक्र की दशा नहीं मिलेगी क्योंकि इनकी कुंडली में शुक्र योगा कारक ग्रह होता है। लग्न और पंचम की दशा इनको मिलेगी। जो जातक प्रोफेशनल लाइफ में हैं वो शनि या बुध की दशा से गुजर रहे हैं। इनकी कुंडली में दशानाथ सही चल रहा है। राहु और केतु का गोचर आपके लिए शुभ नहीं है। शनि चंद्रमा के ऊपर से गुजर रहा है। शनि अपने भाव में आकर इसका नुकसान नहीं करते हैं। गुरु का गोचर इस समय तीसरे भाव में हो रहा है। कुम्भ राशि एक ऐसी राशि है जिनके लिए गुरु धन और आय भाव के स्वामी होते हैं। गुरु की सातवीं दृष्टि जाती है नौवें भाव के ऊपर। पहले चार महीने भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। 30 अप्रैल से पहले इनका ध्यान पूजा-पाठ में लगेगा। जो लोग सिंगल हैं गुरु उनकी 30 अप्रैल से पहले शादी करवा देंगे। ये तीसरे बैठकर सप्तम भाव को देख रहे हैं। पार्टनर के साथ बढ़िया तालमेल बना रहेगा। 

मनी का फ्लो बना रहेगा। कोई काम नहीं रुकेगा लेकिन धन हाथ में नहीं टिकेगा। अष्टम बारहवें भाव को देख रहे हैं। इनको ये सलाह दी जाती है कि ये पैसा अपने अकाउंट में न रखें। धन भाव पीड़ित है खर्चें वाले भाव के ऊपर राहु की दृष्टि है। गुरु जब चौथे भाव में आ जाएंगे दूसरी राशि में आ जाएंगे तो वहां पर गुरु की दृष्टि बारहवें भाव के ऊपर आएगी तब खर्चें कंट्रोल में रहेंगे। 30 अप्रैल के बाद गाड़ी, घर और वाहन खरीदने का प्लान बना सकते हैं।  30 अप्रैल के बाद उन लोगों के लिए समय बहुत बढ़िया है जिनका काम विदेश से जुड़ा हुआ है। जो छात्र रिसर्च से जुड़े हैं उन लोगों के लिए समय बहुत बढ़िया है। कोई निजी बात लीक होने की सम्भावना है। अपने पासवर्ड को स्ट्रांग रखें। कर्म भी मजबूत रहेगा। कर्म और आय के लिहाज से ये साल बैलेंस रहेगा। 

How will 2024 be for the elderly बुजुर्गों के लिए कैसा रहेगा 2024
जितने भी बुजुर्ग है कुम्भ राशि के वो या तो बुध के लास्ट फेज में होंगे या फिर केतु आ रहा होगा। बुध इस कुंडली में आठवें भाव के स्वामी भी हो जाते हैं। केतु का गोचर आठवें भाव में हो रहा है। राहु दूसरे भाव में होते है तो चिंता बढ़ा देते हैं। खान-पान को लेकर ध्यान दें। 

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728

Prachi Sharma

Advertising