April 2023 Monthly rashifal Leo- सिंह राशि के लिए मुश्किलों से भरा रहेगा अप्रैल का महीना

Sunday, Mar 19, 2023 - 08:29 AM (IST)

 शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

April 2023 Monthly rashifal Leo: आज बात करेंगे सिंह राशि के जातकों के बारे में। पहली अप्रैल को तीसरे भाव में केतु का गोचर हो रहा है। केतु आपके लिए अच्छा फल कर रहे हैं। शनि आपकी कुंडली में सप्तम भाव में गोचर कर रहे हैं। ये गोचर शुभ नहीं है। सूर्य अष्टम में हैं। ये शुभ गोचर में नहीं हैं। बुध, शुक्र और राहु नौवें भाव में गोचर कर रहे हैं। ये ग्रह भी शुभ गोचर में नहीं है। मंगल ग्यारहवें भाव में गोचर कर रहे हैं। ये शुभ गोचर में हैं। शुक्र, मंगल और केतु जो अप्रैल महीने के दौरान शुभ गोचर में चल रहे हैं। 6 अप्रैल को शुक्र राशि परिवर्तन करके दसवें भाव में आ जाएंगे। ये शुभ गोचर नहीं है। ये दशम के भी स्वामी हैं। दशम भाव के स्वामी का अशुभ गोचर में आना अच्छा नहीं है। यदि दशा चल रही है तो इस भाव की हानि वो कर जाएंगे। सूर्य 14 अप्रैल को राशि परिवर्तन करेंगे। सूर्य के गोचर से आपको कोई फर्क नहीं पड़ेगा। गुरु आपकी कुंडली में अष्टम भाव से गोचर कर रहे हैं। ये 22 अप्रैल को नौवें भाव में आ जाएंगे। चंद्रमा के ऊपर गुरु की दृष्टि पड़ेगी।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

Economic condition of Leo सिंह राशि की आर्थिक स्थिति: मंगल आय स्थान से गोचर कर रहे हैं। बुध नौवें भाव से गोचर कर रहे हैं। ये शुभ गोचर में नहीं हैं। लिहाजा आय और कर्म भाव को लेकर थोड़ा सा स्ट्रगल करना पड़ सकता है। धन भाव के ऊपर गुरु की दृष्टि पड़ रही है इसका मतलब मनी सेविंग को लेकर ज्यादा दिक्कत नहीं आएगी। शनि की दृष्टि जा रही है चन्द्रमा के ऊपर थोड़ा सुस्ती वाला शरीर रहेगा। कार्यस्थल पर ज्यादा एफर्ट्स करने पड़ सकते हैं। नतीजे मिलने में थोड़ी देरी हो सकती है।

Health Status of Leo सिंह राशि की स्वास्थ्य स्थिति: हेल्थ भाव के स्वामी आपकी कुंडली में शनि बनते हैं। शनि के ऊपर केतु की दृष्टि है। इसका मतलब खान-पान पर जरूर ध्यान दें। मंगल की दृष्टि भी छठे भाव के ऊपर है। केतु और मंगल दोनों छठे भाव को पीड़ित कर रहे हैं। कहीं न कहीं सर्जरी की नौबत आ सकती है।

Relationship Status of Leo सिंह राशि के रिश्ते की स्थिति: शनि यहां पर सप्तम भाव के स्वामी बनते हैं, जो पार्टनर का भाव है। शनि अपनी मूल त्रिकोण राशि में हैं लेकिन केतु की दृष्टि इस भाव पर है। शादी में झगड़े हो सकते हैं। वाणी पर नियंत्रण रखें। शनि की दृष्टि है चंद्रमा और लग्न के ऊपर। महिलाओं को खास तौर पर ज्यादा दिक्कत हो सकती है। जो शादी के इंतजार में हैं उनके लिए रास्ते खुलने शुरू हो जाएंगे। पंचम जब सक्रिय होता है तो सिंगल को पार्टनर मिल सकता है।

स्टूडेंट्स के लिए समय बहुत अच्छा रहेगा। गुरु की दृष्टि चंद्रमा के ऊपर आएगी जो फोकस बढ़ाने का काम करेगी। गुरु की दृष्टि पंचम भाव के ऊपर आएगी।


 

Niyati Bhandari

Advertising