April 2024 Cancer Horoscope: कर्क राशि के लिए अप्रैल महीने का मासिक राशिफल

punjabkesari.in Thursday, Mar 14, 2024 - 11:39 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

April 2024 Cancer Horoscope: आज बात करेंगे कर्क राशि के जातकों के लिए अप्रैल का महीना कैसा रहेगा ? केतु तीसरे भाव में शुभ गोचर में हैं। मंगल और शनि का अष्टम गोचर शुभ नहीं है। शुक्र का गोचर बढ़िया है। बुध का गोचर बढ़िया है। गुरु कालपुरुष के कुंडली में मुताबिक नीच हो जाते हैं। गुरु की दृष्टि हमेशा बढ़िया फल करती है। सूर्य आपके लिए उच्च के और शुभ गोचर में आ जाएंगे। सूर्य आपकी कुंडली में धन भाव के स्वामी हैं। मंगल अष्टम में गोचर कर रहे हैं। अष्टम का गोचर मंगल का अच्छा नहीं है। राहु और मंगल जब सिंह लग्न में आ जाए तो निश्चित तौर पर आपके भाग्य में वृद्धि होती है। 24 अप्रैल को शुक्र के गोचर के बाद 4 ग्रहों के मिलन हो जाएगा। शुक्र का गोचर अच्छा होता है। सूर्य और गुरु आपको बहुत हेल्प करेंगे। 

Position of Karma and Income Place in the month of April अप्रैल महीने में कर्म और आय स्थान की स्थिति: आय स्थान के स्वामी शुक्र बनते हैं और ये भाग्य स्थान में रहेंगे। निश्चित तौर पर आपको बहुत ज्यादा ग्रो करेंगे। जिनकी सरकारी जॉब है उनको निश्चित तौर पर फायदा हो सकता है। जिनका काम सरकार से जुड़ा हुआ है उन्हें भी फायदा देखने को मिलेगा। गुरु की शुभता बनी रहेगी। गुरु की दृष्टि धन स्थान के ऊपर है। धन के लिहाज से कोई दिक्कत नहीं आएगी। 

Relationship status in the month of April अप्रैल महीने में रिलेशन की स्थिति: रिलेशनशिप के मामले में समय बहुत दिक्कत वाला रहेगा। सप्तम भाव के स्वामी शनि बनते हैं। शनि आपके लिए मैरिज वाले भाव के स्वामी हैं। अष्टम के साथ युति बन गई है। इस भाव के ऊपर केतु की दृष्टि भी है। अपने गुस्से पर थोड़ा नियंत्रण रखें। शनि और मंगल की दृष्टि वाणी वाले भाव में शामिल है। कर्क राशि के जातक काफी इमोशनल और भावुक हो जाते हैं। जो लोग रिलेशन में हैं उन्हें ध्यान रखना पड़ेगा। ग़लतफहमी होने की सम्भावना है। 

Health status in the month of April अप्रैल महीने में सेहत की स्थिति:  हेल्थ को लेकर कोई बहुत ज्यादा दिक्कत नहीं है। सूर्य उच्च के हो जाएंगे। गाड़ी थोड़ी स्लो चलाएं। मंगल अष्टम में शनि के साथ रहेंगे। अचानक से दुर्घटना होने की सम्भावना है। 

Status of education in the month of April अप्रैल महीने में शिक्षा की स्थिति: गुरु और बुध दोनों ही एजुकेशन के कर्क हैं। दोनों की दृष्टि चौथे भाव के ऊपर। छात्रों को पढ़ाई के लिहाज से कोई दिक्कत नहीं आएगी। 

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Recommended News

Related News