अन्नपूर्णा जयंती: कभी खाली नहीं होंगे घर के भंडार, इस स्तोत्र को जप लें 1 बार

Wednesday, Dec 11, 2019 - 05:37 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
जैसे कि हमने आपको अपनी वेबसाइट के माध्यम से बताया कि कुछ ज्योतिष विद्वानों के अनुसार मार्गशीर्ष के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा 11 व 12 दिसंबर दोनों को पड़ी रही है। जिसके अनुसार कुछ लोगों ने आज तो कुछ कल पूर्णिमा तिथि मनाएंगे। इन्हीं कुछ मान्यताओं के आधार पर कल यानि 12 दिसबंर गुरुवार को मार्गशीर्ष मास की पूर्णिमा तिथि मनाई जाएगी। बता दें कि हर साल मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को अन्नपूर्णा जंयती मनाई जाती है। हिंदू धर्म शास्त्रों के मुताबिक अगहन पूर्णिमा के दिन ही धरती पर अन्न की देवी मां अन्नपूर्णा देवी का अवतरण हुआ था जिनके आते ही धरती वासियों के सभी दुखों का नाश हो गया था। पौराणिक कथाओं की मानें तो मां अन्नपूर्णा भगवान शंकर की महाशक्ति माता पार्वती का ही अंश अवतार है। पुराणों में किए वर्णन के अनुसार जो भी जातक अन्नपूर्णा जयंती के दिन मां अन्नपूर्णा की सुबह-शाम इनकी पूजा करता है तथा दोनों समय अपने रसोई घर में गाय के घी का दीपक कर मां को ध्यान करता है, उसके घर में कभी किसी चीज़ की कमी नहीं रहती है। अर्थात उसके घर के भंडार हमेशा भरे रहते हैं।  

इसके अलावा दीपक जलाकर तथा विधि वत पूजन करने के बाद निम्व दिए गए इस स्त्रोत का जाप करता है। माता प्रसन्न होकर अपनी शरण में आएं हुए शरणागत की सभी समस्याओं का नाश करती हैं। यहां जानें अन्नपूर्णा माता को समर्पित इस स्तोत्र के बारे में  साथ उनकी मनोकामना भी पूरी कर देती है।

श्रद्धापूर्वक करें माता अन्नपूर्णा के इस प्रभावशाली स्तोत्र का पाठ-
नित्यानन्दकरी वराभयकरी सौंदर्यरत्नाकरी।
निर्धूताखिल-घोरपावनकरी प्रत्यक्षमाहेश्वरी।
प्रालेयाचल-वंशपावनकरी काशीपुराधीश्वरी।
भिक्षां देहि कृपावलम्बनकरी माताऽन्नपुर्णेश्वरी।।

नानारत्न-विचित्र-भूषणकरी हेमाम्बराडम्बरी।
मुक्ताहार-विलम्बमान विलसद्वक्षोज-कुम्भान्तरी।
काश्मीराऽगुरुवासिता रुचिकरी काशीपुराधीश्वरी।
भिक्षां देहि कृपावलम्बनकरी माताऽन्नपूर्णेश्वरी।।

योगानन्दकरी रिपुक्षयकरी धर्माऽर्थनिष्ठाकरी।
चन्द्रार्कानल-भासमानलहरी त्रैलोक्यरक्षाकरी।
सर्वैश्वर्य-समस्त वांछितकरी काशीपुराधीश्वरी।
भिक्षां देहि कृपावलम्बनकरी माताऽन्नपूर्णेश्वरी।।

कैलासाचल-कन्दरालयकरी गौरी उमा शंकरी।
कौमारी निगमार्थगोचरकरी ओंकारबीजाक्षरी।
मोक्षद्वार-कपाट-पाटनकरी काशीपुराधीश्वरी।
भिक्षां देहि कृपावलम्बनकरी माताऽन्नपूर्णेश्वरी।।

दृश्याऽदृश्य-प्रभूतवाहनकरी ब्रह्माण्डभाण्डोदरी।
लीलानाटकसूत्रभेदनकरी विज्ञानदीपांकुरी।
श्री विश्वेशमन प्रसादनकरी काशीपुराधीश्वरी।
भिक्षां देहि कृपावलम्बनकरी माताऽन्नपूर्णेश्वरी।।

उर्वी सर्वजनेश्वरी भगवती माताऽन्नपूर्णेश्वरी।
वेणीनील-समान-कुन्तलहरी नित्यान्नदानेश्वरी।
सर्वानन्दकरी दृशां शुभकरी काशीपुराधीश्वरी।
भिक्षां देहि कृपावलम्बनकरी माताऽन्नपूर्णेश्वरी।।

आदिक्षान्त-समस्तवर्णनकरी शम्भोस्त्रिभावाकरी।
काश्मीरा त्रिजलेश्वरी त्रिलहरी नित्यांकुरा शर्वरी।
कामाकांक्षकरी जनोदयकरी काशीपुराधीश्वरी।
भिक्षां देहि कृपावलम्बनकरी माताऽन्नपूर्णेश्वरी।।

देवी सर्वविचित्ररत्नरचिता दाक्षायणी सुंदरी।
वामस्वादु पयोधर-प्रियकरी सौभाग्यमाहेश्वरी।
भक्ताऽभीष्टकरी दशाशुभकरी काशीपुराधीश्वरी।
भिक्षां देहि कृपावलम्बनकरी माताऽन्नपूर्णेश्वरी।।

चर्न्द्रार्कानल कोटिकोटिसदृशा चन्द्रांशुबिम्बाधरी।
चन्द्रार्काग्नि समान-कुन्तलहरी चन्द्रार्कवर्णेश्वरी।
माला पुस्तक-पाश-सांगकुशधरी काशीपुराधीश्वरी।
शिक्षां देहि कृपावलम्बनकरी माताऽन्नपूर्णेश्वरी।।

क्षत्रत्राणकरी महाऽभयकरी माता कृपासागरी।
साक्षान्मोक्षरी सदा शिवंकरी विश्वेश्वरी श्रीधरी।
दक्षाक्रन्दकरी निरामयकरी काशीपुराधीश्वरी।
भिक्षां देहि कृपावलंबनकरी माताऽन्नपूर्णेश्वरी।।

अन्नपूर्णे सदा पूर्णे शंकरप्राणवल्लभे !
ज्ञान वैराग्य-सिद्ध्‌यर्थं भिक्षां देहिं च पार्वति।।

माता च पार्वती देवी पिता देवो महेश्वरः।
बान्धवाः शिवभक्ताश्च स्वदेशो भुवनत्रयम्‌।।

Jyoti

Advertising