Successful idea: लाइफ में लाएंगे नया टर्न

Wednesday, Apr 18, 2018 - 01:29 PM (IST)

हम अपनी गलती दूसरों पर थोपते हैं। असफलता हमें सबक सिखाती है कि आपकी सफलता में जरूर कोई कमी रह गई है। उन परिस्थितियों को नमस्कार करें जिनके कारण आपको कष्ट हुआ है। अपनी सोच को बदलें। अपना नजरिया बदलें। अपने अंदर बसी ‘मैं’ को बाहर निकाल दें। कुछ ऐसा करें कि जिससे तुम्हारी पहचान बन सके और लोग तुम्हारी सराहना करने लगें और यह कहें कि माता-पिता से अच्छे संस्कार लिए हैं।  


शिक्षा सबसे महत्वपूर्ण हथियार है क्योंकि इससे ही दुनिया को बदला जा सकता है। इससे ही आप समाज में इज्जत पाते हैं और यही आपको शिखर तक पहुंचाती है।  —नेल्सन मंडेला


प्रतिदिन तीन काम करें नित्य स्नान, नित्य ध्यान, नित्य व्यायाम।
 

सप्ताह में एक दिन परिवार के सभी सदस्यों के साथ मिलकर एक घंटा सत्संग करें।


घर में योग्य स्थान पर देवी-देवताओं और महापुरुषों के चित्र सुशोभित करे सोने से पहले ईश स्मरण का अभ्यास रहे। दिन भर किए गए कामों के बारे में निर्मल भाव से अवलोकन करने का नियम बनाएं।


अनावश्यक खर्च व भोगवाद अपनी धर्म प्रवृत्ति को शोभा नहीं देता। 


गऊ माता की सेवा करने वाले जीव पर जीवनभर धन एवं वैभव की संपन्नता हमेशा बनी रहती है। ऐसे गऊ सेवक पर भगवान कृष्ण सदा प्रसन्न रहते हैं।  —संत सुभाष शास्त्री


आप माता के गर्भ में थे, फिर आप का जन्म हो गया। पहले आप बालक थे, फिर जवान हो गए, फिर बुढ़ापा आया। उसे आप देख रहे हैं। आप नहीं बदले, आप वही हैं। अपने जीवन का सदुपयोग करें। समय बर्बाद न करें। बीता हुआ समय कभी हाथ नहीं आएगा।  —साक्षी राम कृपाल 


परमात्मा ने हमें कैमरा देकर भेजा है जिसमें हमारे बाप-दादा की फोटो है। परमात्मा पर विश्वास रखें और उसके हो जाएं, फिर आपकी जीवन यात्रा सहज और खूबसूरत हो जाएगी। —ब्रह्माकुमारी मिशन 


हम इंसान होकर भी इंसानियत को भूल जाते हैं। कौआ कभी अकेले रोटी नहीं खाता। वह पहले अपने कुटुम्ब को बुलाता है फिर बांट कर खाता है। हम तो आज कौवे से भी नीच हो गए हैं।  —अनुराग स्वामी

Niyati Bhandari

Advertising