Smile please: अच्छा नहीं होता, बहुत अच्छा होना भी

punjabkesari.in Thursday, Oct 08, 2020 - 05:48 AM (IST)

 शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

विचार ऐसे रखो कि तुम्हारे विचारों पर किसी को विचार न करना पड़े। समुद्र बन कर क्या फायदा, बनना है तो छोटा तालाब बनो, जहां शेर भी पानी पिए तो गर्दन झुकाकर।

बड़प्पन वह गुण है जो पद से नहीं संस्कारों से प्राप्त होता है। परायों को अपना बनाना उतना मुश्किल नहीं, जितना अपनों को अपना बनाए रखना है।
 
PunjabKesari Anmol Vachan

‘स्वाद’ और ‘विवाद’ दोनों को छोड़ दो। ‘स्वाद’ छोड़ो तो शरीर को फायदा, ‘विवाद’ छोड़ो तो संबंधों का फायदा।

अपनी खुशियों की चाबी किसी को न देना, लोग अक्सर दूसरों का सामान  गुम कर देते हैं।

उतना ही बोलो जबान से जितना फिर सुन सको, कान से।
 
PunjabKesari Anmol Vachan

अच्छा नहीं होता, बहुत अच्छा होना भी।

जब कोई बार-बार कील बन कर चुभने लगे तो एक बार हथौड़ा बन कर ठोक देना ही एकमात्र उपाय रहता है।

जीने का बस यही अंदाज रखो, जो तुम्हें न समझे उसे नजरअंदाज करो।
 
PunjabKesari Anmol Vachan
हम अपने कार्यों के परिणाम का निर्णय करने वाले कौन हैं? यह तो भगवान का कार्य क्षेत्र है। हम तो एकमात्र कर्म करने के लिए उत्तरदायी हैं।  —गीता

जीवन अपने आपको खोजने के बारे में नहीं है। जीवन अपना निर्माण स्वयं करने के बारे में है।  —जार्ज बर्नार्ड शॉ

महत्वाकांक्षा सबको सिर्फ एक ही  ईनाम देती है। थोड़े समय के लिए शोहरत, मौत के बाद कब्र और वक्त के साथ गुमनामी। —विलियम विंटर

रात के सपने तब टूट जाते हैं जब आंख खुलती है। जीवन के सपने तब टूट जाते हैं जब आंख बंद होती है। —मुनि तरुण सागर

हमने जो चाहा वह मिला वह हमारी सफलता है लेकिन जो हमारे पास है वह चाहा वह हमारी प्रसन्नता है। —चंद्रप्रभ जी महाराज

दुनिया में वह व्यक्ति महान नहीं जिसके पास शक्ति होती है लेकिन वह महान होता है जिसके पास सहनशक्ति होती है।   —ललित प्रभ जी महाराज
 
जिस कार्य को करने से अपनी आत्मा ही सम्मान न करे तो उसका कोई भी सम्मान नहीं करेगा। —महात्मा विदुर
PunjabKesari Anmol Vachan

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News