आज का राशिफल 11 दिसंबर, 2021- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Saturday, Dec 11, 2021 - 08:18 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज का दिन हर लिहाज से बेहतर रहेगा। नौकरी पेशा और कारोबार करने वाले व्यक्तियों को आज कोई बड़ा लाभ होगा। परिवार में माहौल खुशनुमा बना रहेगा। आपकी मां आपकी सफलता से प्रसन्न होगी।
उपाय-   दूध में हल्दी डालकर सेवन करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आज आप अपने हर काम को मन लगाकर करेंगे। ऑफिस में बॉस आपकी मेहनत और लगन से खुश होंगे। आज आप समस्याओं का हल ढूंढ पाने में सफल रहेंगे। किस्मत आपका साथ देंगी।
उपाय-  चांदी के गिलास में पानी पिएं।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आज विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा है। विद्यार्थी पढाई में अपना ध्यान ज्यादा केन्द्रित ई कर पाएंगे। आज कोई नया काम चालू करने का मन बना सकते हैं। आज आप अपने सभी काम समय रहते पूरे कर पाएंगे। व्यापार में लाभ प्राप्ति के योग बनते हैं।
उपाय-  पीपल के वृक्ष पर जल चढ़ाएं।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। आज मार्केटिंग से जुड़े हुए लोगों को थोड़ा  ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। व्यापार में किसी प्रोजेक्ट को प्राप्त करने के लिए थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अपनी बोलचाल की भाषा पर नियंत्रण रखें। छोटे बहन भाइयों के साथ बेकार के विवाद को नजरअंदाज करें।
उपाय-  चावल का दान मंदिर में करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। विद्यार्थियों को आज परीक्षा के अच्छे अंक मिलेंगे। व्यापार में आज कोई बड़ी डील प्राप्त करने में सफलता मिलेंगे। महत्वपूर्ण दस्तावेजों के इस्तेमाल में थोड़ी सावधानी बरतें। अपनी भावनाओं पर थोड़ा नियंत्रण रखें वर्ना बनते काम बिगड़ सकते हैं।
उपाय-  छोटी कन्याओं का आशीर्वाद लें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। आज घर में माहौल थोड़ा सा तनावपूर्ण रहेगा। जीवनसाथी और घर के बड़ों के बीच कोई मतभेद हो सकता है। आज ऑफिस में भी काम अधिक रहेगा। धैर्य और सूझबूझ से आप सभी परिस्थितियों को अपने नियंत्रण में रखेंगे।
उपाय-  भोजन में से एक रोटी गाय के लिए निकालें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। आज आपका मन बिना किसी बात के चिंता से घिरा रहेगा। आप थोड़ा सा उदास और तनाव महसूस करेंगे। अपनी चिंताओं का हल पाने के लिए आप योग का सहारा लेंगे। आज आप किसी धर्म स्थान पर समय बिताना पसंद करेंगे।
उपाय-  कुत्ते को गुड़ से बनी मीठी रोटी खिलाएं।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। आज कोई भी काम जल्दबाजी में करने से बचें, अन्यथा फायदे की बजाय नुकसान हो सकता है। कोई शॉर्टकट अपनाने की बजाय पूरी मेहनत के साथ काम करें, सफलता मिलेगी। खर्चों पर नियंत्रण रखने की कोशिश करें।
उपाय-  शिवलिंग पर बेलपत्र अर्पित करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आज आपके रुके हुए पैसे वापस मिल सकते हैं,  जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आप कारोबार में आगे निवेश करने की योजना बना सकते हैं। आज मां की सलाह से आपको फायदा होगा। आज आप अपनी वाक्पटुता से लोगों को प्रभावित कर पाएंगे।
उपाय- हनुमान जी को सिंदूर का चोला चढ़ाएं।

 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

Jyoti

Advertising