आज का राशिफल 19 सितंबर, 2021- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Sunday, Sep 19, 2021 - 09:56 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मूलांक – 1
जिनका जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19, या 28 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक बनता है 1 नम्बर। मूलांक 1 वाले जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आपकी सभी कार्य संपन्न होंगे। आज बच्चों का मन खेलकूद में ज्यादा लगेगा।
उपाय-  लाल रंग का रुमाल अपने साथ रखें।

मूलांक – 2
जिनका जन्म किसी भी महीने की  2, 11, 20 और 29 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक बनता है 2 नम्बर। आज के दिन आपको पिता से मदद प्राप्त हो सकती है। अपनी जिम्मेदारियों को निभाते हुए खुद को नजरअंदाज करना पड़ सकता है। छोटी बहन के साथ बहस हो सकती है।
उपाय- गुड़ का सेवन करें।

मूलांक – 3
जिनका जन्म किसी भी महीने की  3, 12, 21, 30 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक बनता है 3 नम्बर। आज आपको competition में सफलता प्राप्त होगी। कारोबार और वाणिज्य के लिए अच्छा दिन रहेगा। बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा।
उपाय- गुरुजनों एवं बड़ों के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

मूलांक – 4
जिनका जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22 और 31 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक बनता है 4 नम्बर। आज आप किसी नए काम को शुरू करने की योजना बनाएंगे, परंतु कुछ अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। बल और बुद्धि दोनों के तालमेल से कोई फैसला ले।
उपाय- गौमूत्र का छींटा लगाकर जौं जलप्रवाह करें।

मूलांक – 5
जिनका जन्म किसी भी महीने की 5, 14 और 23 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक बनता है 5 नम्बर। आज लेखन और प्रकाशन के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छा दिन रहेगा। किसी नए काम को शुरू करने के लिए आप ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। आज कोई दोस्त विशेष भूमिका निभाएगा।
उपाय- दुर्गाचालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 6
जिनका जन्म किसी भी महीने की  6, 15 और 24 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक बनता है 6 नम्बर। आज दांपत्य जीवन के सुख में कमी आ सकती है। जीवन साथी के साथ किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। अपने शब्दों पर संयम रखें। क्रोध में आकर कोई ऐसा कदम ना उठाएं जिसका बाद में पछतावा हो।
उपाय- दही का दान मंदिर में करें।

मूलांक – 7
जिनका जन्म किसी भी महीने की 7, 16 और 25 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक बनता है 7 नम्बर। आज सरकारी काम बनने के योग बनते हैं, हालांकि आपका गुस्सा बने बनाए काम बिगाड़ सकता है। व्यापार में कुछ उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है।
उपाय- केसर का तिलक करें।

मूलांक – 8
जिनका जन्म किसी भी महीने की  8, 17 और 26 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक बनता है 8 नम्बर। कार्यालय में उच्च अधिकारियों के साथ मतभेद हो सकता है। प्रॉपर्टी संबंधी मामलों में नतीजा आपके हक में होने के योग कम बनते हैं। अनचाहे खर्चे अधिक होंगे।
उपाय- गुड़ का दान करें।

मूलांक – 9
जिनका जन्म किसी भी महीने की 9, 18 और 27 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक बनता है 9 नम्बर। आज आपको किसी बड़े से सही सलाह और मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आप मनोबल से भरपूर और ऊर्जावान महसूस करेंगे। उतावलेपन में आकर  वाणी पर संयम ना खोएं।
उपाय- गुड़ और शहद का सेवन करें।

 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

Jyoti

Advertising