Ank Jyotish Rashifal june 2024: जन्मतिथि के अनुसार जानें आपके जीवन में आने वाले हैं क्या खास बदलाव

punjabkesari.in Thursday, May 30, 2024 - 12:31 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक-1
मूलांक 1 वालों के लिए जून का महीना बहुत शुभ रहने वाला है। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। व्यापार कर रहे लोगों को फोन के जरिए कोई खुशखबरी मिल सकती है। मन को शांत रखने के लिए दोस्तों से अपनी भावनाओं को शेयर करेंगे। इस राशि के छात्रों के लिए यह माह शानदार रहने वाला है।
उपाय- भगवान श्रीकृष्ण को शहद का भोग लगाएं।
शुभ रंग- ग्रे
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 6

मूलांक-2
यह मंथ मूलांक 2 वालों के लिए अच्छा रहने वाला है। राजनीति से जुड़े लोगों को माह की शुरुआत में ही कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ एकांत में समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। छात्रों को परीक्षा में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। माता के साथ किसी रिश्तेदार के घर जाने का प्लान बनाएंगे।
उपाय- सूर्य देव को कनेर का फूल चढ़ाएं।
शुभ रंग- संतरी
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 5

मूलांक-3
मूलांक 3 वालों के लिए जून का महीना बहुत खुशनुमा रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते बेहतर और गहरे होंगे। माह के मध्य में किसी रिश्तेदार के आने की संभावना है। मीडिया से जुड़े लोगों के लिए यह माह उत्तम रहने वाला है। किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापिस मिल सकता है। बदन दर्द की समस्या से परेशान रहेंगे।
उपाय- घर की पूर्व दिशा को साफ रखें
शुभ रंग- ब्राउन
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 8

मूलांक-4
यह महीना मूलांक 4 वालों के लिए उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। परिवार के किसी सदस्य को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। बिजनेस पार्टनर से धोखा मिल सकता है। व्यापार कर रहे लोग किसी पर भी आंख मूंद कर भरोसा न करें नहीं तो पछताना पड़ सकता है। लव लाइफ में रोमांस की कमी रहेगी। सेहत को लेकर परेशान रहेंगे।
उपाय- घर में गंगाजल का छिड़काव करें।
शुभ रंग- नीला
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 3

मूलांक-5
यह माह मूलांक 5 वालों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। जीवनसाथी को किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। इस राशि के विद्यार्थियों को करियर से रिलेटेड अच्छे मौके मिलेंगे। जो लोग लंबे समय से प्रॉपर्टी खरीदने के बारे में सोच रहे थे, उनका यह सपना पूरा होगा। इस राशि के सिंगल लोग परिवार वालों की पसंद से शादी के लिए मान जाएंगे।
उपाय- लक्ष्मी जी को कमल का फूल अर्पित करें।
शुभ रंग- गुलाबी
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 2

मूलांक-6  
यह महीना मूलांक 6 वालों के लिए बेहतर रहने वाला है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को किसी बड़ी कंपनी से जॉब का प्रस्ताव मिलेगा। जो लोग रिलेशन में हैं, वो अपनी लव लाइफ में रोमांस के रंग भरने के लिए इंटिमेसी का सहारा लेंगे। पिता की सहायता से कोई नया व्यापार शुरू करेंगे। सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा।  
उपाय- गणेश जी के मंदिर जाएं।
शुभ रंग- सफेद
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 5

मूलांक-7
मूलांक 7 वालों के लिए यह माह शानदार रहने वाला है। परिवार के साथ किसी दोस्त की शादी में शामिल होंगे। व्यापार कर रहे लोगों को मनचाही सफलता मिलेगी। इस राशि के छात्रों को मेहनत का पूरा फल मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को किसी नई पार्टी से जुड़ने का मौका मिलेगा। कानूनी मामले में फैसला आपके पक्ष में रहेगा।
उपाय- विष्णु जी के मंत्रों का जाप करें।
शुभ रंग- पीला
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 9

मूलांक-8
मूलांक 8 वालों के लिए जून का महीना सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। जीवनसाथी की तरफ से कोई तोहफा मिल सकता है। घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं। ऑफिस में अधिकारियों के साथ अच्छा तालमेल बना रहेगा। इस राशि के युवा दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में समय व्यतीत करेंगे।
उपाय- माता-पिता की सेवा करें।
शुभ रंग- हरा
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 1

मूलांक-9
यह मंथ मूलांक 9 वालों के लिए सामान्य रहने वाला है। मार्केटिंग और ऑनलाइन गतिविधियों के माध्यम से आपको लाभ हो सकता है। किसी भी अनजान व्यक्ति को अपनी पूरी जानकारी न दें। बिजनेस कर रहे लोगों को काम के सिलसिले में शहर से बाहर जाना पड़ सकता है। माता के स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहें।
उपाय- हनुमान जी के मंदिर में चमेली के तेल का दीपक जलाएं।
शुभ रंग- केसरी
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 5


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News