आज का राशिफल 18 जून, 2022- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Saturday, Jun 18, 2022 - 08:38 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज भाग्य हर क्षेत्र में आपका साथ देगा। व्यवसाय में आप का अच्छा प्रदर्शन रहेगा। कार्यक्षेत्र में प्रगति के अवसर मिलेंगे। विद्यार्थी अपने लक्ष्यों को लेकर स्पष्ट रहेंगे।
उपाय- गुड़ खा कर घर से बाहर निकालें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा। आज आपका रुझान अध्यात्म की तरफ अधिक रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे व्यक्तियों को सफलता मिलेगी। माता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। संतान की शिक्षा को लेकर संतुष्ट रहेंगे।
उपाय- पहाड़ की तस्वीर घर की साउथ वेस्ट दिशा में लगांए।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आज अपनी महत्वाकांक्षाओं पर अंकुश लगाने की जरूरत है। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहेगा। उनको व्यर्थ के कामों में अपना समय बर्बाद नहीं करना चाहिए।
उपाय- हल्दी का तिलक लगाएं।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। विदेशी संपर्कों से आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। आज युगल प्रेमी किसी रोमांचक स्थान में घूमने का कार्यक्रम बना सकते हैं। अपने विचारों को सकारात्मक रखने की कोशिश करें। अनुसन्धान से जुड़े व्यक्तियों को आज सफलता मिल सकती है।
उपाय- मंदिर में मूली दान करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको कोई नयी भूमिका निभाने को मिलेगी, जिससे आपके पदोन्नति के रास्ते प्रशस्त होंगे। विद्यार्थी अपने भविष्य को लेकर गंभीर नज़र आयेंगे। व्यापार में साझेदारी करते समय थोड़ी सावधानी बरतनी चाहिए।
उपाय- गौशाला में सेवा करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। रचनात्मक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में विपरीत लिंग के साथ बहसबाजी होने की संभावना है। जीवनसाथी की सलाह किसी परेशानी से बाहर निकलने के लिए लाभदायक सिद्ध होगी।
उपाय- दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। आज दिन में कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। आपका स्वास्थ्य आपके लिए चिंता का कारण बन सकता है। संतान की उच्च शिक्षा के लिए धन निवेश करने के बारे में विचार कर सकते हैं।
उपाय- मंदिर की छत पर एक तिकोना झंडा लगाएं।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। आज किसी भी प्रकार के नियमों का उल्लंघन करने से बचें। पुराने किये गए निवेश से आज लाभ मिलेगा। पैतृक संपत्ति को लेकर चल रहे विवाद को सुलझाने में सफलता मिलेगी। तेज़ गति से वाहन चलाने से नुकसान उठाना पड़ सकता है।
उपाय- उड़द की दाल जल में प्रवाहित करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मिलने का मौका मिलेगा। आपको आपके अच्छे काम के लिए पदोन्नति अथवा वेतन में वृद्धि मिलने की सम्भावना है। व्यापार में अपने विरोधियों पर नियंत्रण रखने में सफलता मिलेगी।
उपाय- चांदी का चौरस टुकड़ा अपने पास रखें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

Jyoti

Advertising