आज का राशिफल 09 जनवरी, 2022- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Sunday, Jan 09, 2022 - 09:53 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में आप बेहतर प्रदर्शन करेंगे। विद्यार्थियों को शिक्षा से जुड़ी नई गतिविधियों में शामिल होने का मौका मिलेगा। आज आपके सभी काम आपकी इच्छा अनुसार पूरे होंगे।
उपाय-  सूर्य को लाल रोली डालकर जल दें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। नौकरी की तलाश कर रहे व्यक्तियों को आज खुश खबरी मिल सकती है। आज आपके सामाजिक सम्पर्क बढ़ेंगे। जो आपके व्यवसाय के लिए लाभकारी रहेंगे। व्यापार में बड़ी योजनाओं की तरफ आपका ध्यान आकर्षित होगा।
उपाय-  शहद का सेवन करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। नौकरी में अधूरे और रुके काम आज पूरे होने की सम्भावना है। कारोबार में कुछ नया काम शुरू करने का विचार बना सकते हैं। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा।
उपाय-  पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। विद्यार्थी आज अपनी क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। उनको कोई उपलब्धि मिलने की सम्भावना है। विदेशी भाषा सीखने में आपकी रूचि बढ़ेगी। बड़े बुजुर्गों की सलाह का अनुसरण करना आपके लिए लाभदायक रहेगा।
उपाय-  लाल रंग का रुमाल अपने पास रखें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। अपनी महत्वकांक्षाओं पर नियंत्रण रखें। पारिवारिक विवादों से बचें। किसी से बात कर समय अपने शब्दों पर नियंत्रण रखें। आपके द्वारा बोली गयी सही बात भी आज गलत समझी जा सकती है।
उपाय-  दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। भौतिक सुखों को खरीदने में पैसा व्यय करेंगे। अनावश्क खर्चों के चलते मासिक बजट हिल सकता है। किसी महिला के साथ बहसबाजी करने से बचें। पारिवारिक जीवन में आपसी तालमेल और प्रेम बना रहेगा।
उपाय-  लक्ष्मी मां की आराधना करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। संतान के स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंतित हो सकते हैं। कारोबार में जल्दीबाज़ी से लिए गए निर्णय आपको हानि पंहुचा सकते हैं। आप की गयी मेहनत के पूरे परिणाम नहीं मिलने से मन उदास होगा। नौकरी में बदलाव होने की सम्भावना है।
उपाय-   कुत्ते की सेवा करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। आज का दिन आपको बहुत व्यस्त रखने वाला रहेगा। कुछ समय से चल रहे तनाव से आज मुक्ति मिलेगी। कोर्ट कचहरी के मामलों से दूर रहने का प्रयास करें। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन उत्साहवर्धक रहेगा।
उपाय-  किसी जरूरतमंद को भोजन करवाएं आपको लाभ मिलेगा।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। सामाजिक कार्यों में भाग लेने का मौका मिलेगा। भाइयों या मित्रों के साथ कहीं घूमने का कार्यक्रम बना सकते हैं। कार्यक्षेत्र में किसी बड़े काम की जिम्मेदारी आप पर डाली जा सकती है। भूमि की खरीद बेच से आय की राह खुलेगी।
उपाय-  बजरंग बाण का पाठ करें।

 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

Jyoti

Advertising