आज का राशिफल 10 अक्टूबर, 2021- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Sunday, Oct 10, 2021 - 07:32 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मूलांक – 1
जिनका जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19, या 28 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक बनता है 1 नम्बर। आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। किसी नए काम की शुरुआत की जा सकती है। अभिमान में आकर किसी को अपशब्द ना कहें, अन्यथा मानहानि का सामना करना पड़ सकता है।
उपाय- पिता की सलाह लेकर काम करना लाभप्रद रहेगा।

मूलांक – 2
जिनका जन्म किसी भी महीने की  2, 11, 20 और 29 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक बनता है 2 नम्बर। आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आप किसी भी काम को करने में ऊर्जावान महसूस करेंगे। किसी को उधार दिया हुआ पैसा आज वापस मिल सकता है।
उपाय-  आज पानी का अपव्यय ना करें।

मूलांक – 3
जिनका जन्म किसी भी महीने की  3, 12, 21, 30 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक बनता है 3 नम्बर। आज का दिन विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा। पढ़ाई में बच्चों का मन लगेगा। कारोबार में किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत आज हो सकती है।
उपाय-  शहद का सेवन करना लाभप्रद रहेगा।

मूलांक – 4
जिनका जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22 और 31 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक बनता है 4 नम्बर। आज का दिन थोड़ा सावधानी से बिताएं। कुछ नए काम शुरू करने की कोशिश करेंगे परंतु रुकावटों का सामना करना पड़ेगा। कोई ऐसा काम करने से बचें जिसके कारण मानहानि का सामना करना पड़े।
उपाय-  सरस्वती मां की आराधना करें और नीले रंग के फूल अर्पित करें।

मूलांक – 5
जिनका जन्म किसी भी महीने की 5, 14 और 23 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक बनता है 5 नम्बर। आज पिता की सलाह से आपके काम पूरे होंगे। ऑफिस में भी बॉस की मदद मिल सकती है। आज लोग आपकी बातों से प्रभावित होकर आपसे सहमत होंगे।
उपाय-  खाने के बाद गुड़ का सेवन करें।

मूलांक – 6
जिनका जन्म किसी भी महीने की  6, 15 और 24 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक बनता है 6 नम्बर। आज कामकाज की अधिकता बनी रहेगी। जिसके कारण निजी जीवन का आनन्द नहीं ले पाएंगे। अहंकार में आकर जीवनसाथी को अपशब्द ना कहें। वाणी पर संयम रखें।
उपाय-  गेहूं का दान करें।

मूलांक – 7
जिनका जन्म किसी भी महीने की 7, 16 और 25 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक बनता है 7 नम्बर। कामकाज के नजरिए से आज का दिन सामान्य रहेगा। आज अपने काम की ब्रांडिंग और प्रमोशन के बारे में विचार किया जा सकता है।
उपाय-  घर की पूर्व दिशा को साफ सुथरा रखें।

मूलांक – 8
जिनका जन्म किसी भी महीने की  8, 17 और 26 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक बनता है 8 नम्बर। आज पिता के साथ मतभेद होने की संभावना बनती है। मानसिक तनाव के कारण शादीशुदा जीवन के सुखों में कमी कर सकता है। किसी नए काम में निवेश करने से आज बचें।
उपाय-  छोटे बच्चों के खट्टी मीठी टॉफी खिलाएं।

मूलांक – 9
जिनका जन्म किसी भी महीने की 9, 18 और 27 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक बनता है 9 नम्बर। मूलांक 9 वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज जो भी काम करेंगे उसके अच्छे परिणाम मिलेंगे। आज आप अपने शब्दों की चतुराई से अपने काम निकलवा पाने में सफल रहेंगे।
उपाय- पीले रंग का रुमाल अपने पास रखें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

 

Jyoti

Advertising