आज का राशिफल 13 जून, 2021- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Sunday, Jun 13, 2021 - 10:16 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज दिनभर कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। बनते कामों में अचानक से दिक्कते आ सकती है। परिजनों से आर्थिक सहयोग मिलेगा। सिर में दर्द की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
उपाय-  लाल मुंह बंदरों को भोजन दें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में कार्यों को सावधानीपूर्वक करें, गलती होने की संभावना है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में कम लगेगा। फ़जूलखर्चों में धन व्यय हो सकता है। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं।
उपाय- सोमवार का व्रत रखें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। व्यापार में नयी योजनाओं पर काम कर सकते हैं, परन्तु गुप्त शत्रु आपकी योजना में विघ्न डालने की कोशिश कर सकते हैं। घरेलू विवादों से दूर रहने का प्रयास करें। विद्यार्थियों के लिए दिन उत्तम रहेगा।
उपाय- पीपल के वृक्ष की सेवा करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। भौतिक संसाधनों की खरीद पर पैसा व्यय कर सकते हैं। व्यापारिक क्षेत्र में सफलता हासिल करेंगे। नौकरी में सहकर्मियों के साथ बहस होने की सम्भावना है, इसलिए वाणी में नियंत्रण रखें। नयी चुनौतियों को बेहतर तरीके से पूर्ण करने में सक्षम रहेंगे।
उपाय- सरस्वती माता की आराधना करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। आज बातचीत के दौरान शब्दों का चयन सोच समझ कर करें। आपके द्वारा बोले गए कठोर शब्द आपके जीवनसाथी को पसंद नहीं आयेंगे जिस कारण मन में मनमुटाव हो सकता है।
उपाय- छोटी कन्याओं का आशीर्वाद लें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। अपने जिद्दी स्वभाव को त्यागने के लिए आज का उत्तम दिन है। दूसरों के बहकावे में आ कर कोई भी महत्वपूर्ण कदम न उठाये। अपनी भावनाओं को नियंत्रण में रखने का प्रयास करें।
उपाय- स्त्रियों का सम्मान करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। नौकरी बदलने की सोच रहे है तो अभी थोडा इंतज़ार करना पड़ेगा। व्यवसाय में कुछ सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। सफलता मिलने पर अहम को अपने मन में  हावी न होने दें।
उपाय- कुत्तों को रोटी दें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। नौकरी में कार्य की अधिकता के बावजूद अधिकारी गण, आप पर किसी नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी डाल सकते हैं। बीमार व्यक्तियों में सकारात्मक सुधार देखने को मिलेगा। रात्रि में वाहन चलने से बचें।
उपाय- काली उड़द जल में प्रवाहित करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। सामाजिक मोर्चों में आपका योगदान सराहनीय रहेगा। आकस्मिक खर्चों के बावजूद पैसा की बचत करने में सफल होंगे। आज बेहतर स्वास्थ्य का भरपूर आनंद लेंगे। अतिरिक्त आय के स्त्रोत से अच्छी कमी मिलने की संभावना है।
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

Jyoti

Advertising