आज का राशिफल 8 नवंबर, 2020- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Sunday, Nov 08, 2020 - 09:30 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मूलांक – 1

मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। दिन भर में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।  किसी से भी बातचीत के दौरान सावधानी रखें, आप की सही बात को भी गलत नज़र दे देखा जा सकता है और बनी बात बिगड़ सकती है।
उपाय-  ताम्बे के लोटे में सूर्य देव को जल अर्पित करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। परिवार के सदस्यों में किसी बात को ले कर कलह हो सकता है, जिस से आप का मन उदास होगा। महत्वपूर्ण मामलों में भावनाओं में बह कर निर्णय न लें। खान-पान के कारण पेट के रोग होने की सम्भावना है।
उपाय- शिवलिंग पर दूध अर्पित करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में लक्ष्यों को पूरा करने का दबाव बनेगा, जिस कारण आपकी कार्य क्षमता में गिरावट आ सकती है। परिवार के सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा।
उपाय- घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। पिछले दिनों से व्यापार में चली आ रही समस्या का हल मिल सकता है। अचानक रुके धन की प्राप्ति होगी। ससुराल पक्ष से कोई कीमती वस्तु उपहार स्वरूप आप को मिलेगी।
उपाय- सरस्वती माता की आराधना करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। व्यापारिक मामलों में जल्दबाजी करने से आर्थिक नुकसान होने की सम्भावना है। कार्यक्षेत्र में अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। बहन से बिना वजह के बहस हो सकती है।
उपाय- दुर्गा चालीसा का जाप करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। युगल प्रेमियों के सम्बन्ध खुल कर परिवार वालों के सामने आ सकते हैं, जिस से आप को परिवार के सदस्यों से विरोध का सामना करना पड़ सकता है। अपने भविष्य के विषय में सोचने का सही समय है।
उपाय- देसी घी मंदिर में दान करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। व्यापार में लाभ के अवसर कम मिलेंगे। अगर कहीं यात्रा का कार्यक्रम बन रहा है तो फ़िलहाल के लिए उस को टाल दें। संतान की तरफ से खुशखबरी प्राप्त हो सकती है।
उपाय- कुत्तों को रोटी दें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। रुके कार्य दुबारा से शुरू हो सकते हैं परन्तु कार्यों की गति थोड़ी धीमी ही रहेगी। वाहन खरीदने पर विचार करेंगे। छोटी यात्रा करनी पड़ सकती है।
उपाय- लोहा दान करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आज आत्मविश्वास बड़ा रहेगा। आज मन एकाग्र रखने से सभी जोखिम भरे कार्यों को सहजता से पूर्ण कर जाएंगे। दोस्तों से मदद मिलेगी।
उपाय- लाल रंग का रुमाल अपने पास रखें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

Jyoti

Advertising