आज का राशिफल 8 सितंबर, 2020- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Tuesday, Sep 08, 2020 - 09:45 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। दिन ऊर्जा से भरा रहेगा। सरकारी कार्य में सफलता प्राप्त होगी। विद्यार्थियों के परीक्षा में उम्मीद से अधिक परिणाम प्राप्त होने से मनोबल बढ़ेगा।
उपाय-  पिता का आशीर्वाद लें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। व्यापार के विस्तार के लिए समय अनुकूल है। घर में महिला सदस्य से किसी बात को ले कर कुछ तनाव हो सकता है। आर्थिक रूप से दिन सामान्य रहेगा।
उपाय- चांदी धारण करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। भाग्य आज आप के साथ है। नयी नौकरी के लिए आवेदन देने का सही समय है। विद्यार्थियों की पढाई के लिए उत्तम दिन है, इसलिए समय का सदुपयोग करें।
उपाय- पीले रंग का रुमाल अपने पास रखें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। अनुसंधान के कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। अचानक धन लाभ मिलने की संभावना है। किसी को पुराना दिया हुआ उधार वापस मिल सकता है। विदेश में रहने वाले किसी दोस्त से कोई उपहार मिलेगा।
उपाय- सरस्वती माता की आराधना करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। अपनी वाणी में कटुता ना आने दें। व्यापार में सांझेदार से किसी बात पर बहस हो सकती है। पैसे के लेन-देन से दूर रहें। किसी भी प्रकार के निवेश से आज बचें।
उपाय- छोटी कन्याओं का आशीर्वाद लें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। मौज-मस्ती में दिन व्यतीत होगा। अपना कोई कीमती सामान घर में कहीं रख कर भूल जाएंगे, जिस कारण कुछ परेशान हो सकते हैं। पति-पत्नी के बीच में कुछ मन-मुटाव हो सकते हैं।
उपाय- गाय की सेवा करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। लम्बी यात्रा से लाभ प्राप्त होगा। अपने स्वास्थ्य को ले कर कुछ परेशान हो सकते हैं। संतान पक्ष से कोई सुखद खबर मिलने की संभावना है।
उपाय- काला-सफ़ेद रंग का कम्बल मंदिर में दान करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। आज कुछ काम बनते बनते रह जायेंगे। पारिवारिक कलेश के कारण मानसिक तनाव हो सकता है। किसी भी प्रकार का नया काम शुरू करने के लिए आज का दिन उपयुक्त नहीं है।
उपाय- सरसों के तेल का दान करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। जीवन में कुछ सकारात्मक बदलाव हो सकते हैं। व्यापार में नए संपर्क बनेंगे, भविष्य में जिन से आप को फ़ायदा मिलेगा। आय के स्त्रोतों में वृद्धि होगी।
उपाय- लाल रंग का गुलाब शिवलिंग पर अर्पित करें।

 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

 

Jyoti

Advertising