आज का राशिफल 2 मार्च, 2024- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Saturday, Mar 02, 2024 - 06:53 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज कारोबारी स्थितियां आप के  नियंत्रण में रहेंगी। परिवार के साथ विदेश यात्रा की योजना बना सकते हैं। व्यापार के मोर्चे पर आपका सामाजिक नेटवर्क आपकी मदद कर सकता है। कार्यक्षेत्र का माहौल आपके अनुकूल बना रहेगा।
उपाय- भूरी चींटियों को आटा दें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। विद्यार्थी आज अधिक रचनात्मक रहेंगे। उनको कला के क्षेत्र में कोई उपलब्धि भी मिल सकती है। परिवार के साथ फिल्म देखने का प्रोग्राम बनेगा। आज दिन भर खुद को सकारात्मक विचारों से भरा हुआ महसूस करेंगे।
उपाय- शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाएं।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आज सरकारी नौकरी कर रहे व्यक्तियों को कोई अच्छी खबर मिलने की उम्मीद है। पारिवारिक जिम्मेदारियों में वृद्धि होगी, जिनका निर्वाह आप अच्छे से करेंगे। कार्यक्षेत्र में मनोवांछित स्थान में ट्रांसफर होने की सम्भावना है।
उपाय- चांदी की डिब्बी में शहद भरकर जेब में रखें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। पैतृक संपत्ति सम्बन्धी किसी काम में परेशानी आ सकती है। घर के किसी बड़े बुजुर्ग को श्वास सम्बन्धी समस्या हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आज उच्च अधिकारियों के साथ काम को लेकर अनबन होगी। आज आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखने की जरुरत है।
उपाय- गंगा जल से स्नान करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। काम के सिलसिले में छोटी यात्रा करनी पड़ेगी, जिस दौरान परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आज कार्यक्षेत्र में अधिक परिश्रम के बावजूद परिणाम सोच मुताबिक नहीं मिल पाएंगे। सरकारी नौकरी कर रहे व्यक्तियों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा।
उपाय- हरे रंग के कपड़े छोटी-छोटी कन्याओं को दें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहने की जरुरत है। आज आपकी महत्वकांक्षी योजनाएं पूरी हो सकती हैं। कारोबार में निवेश के मामलों पर जल्दबाज़ी करने से बचें अन्यथा आर्थिक नुकसान झेलना पड़ेगा। कामकाज को लेकर अधिक भागदौड़ लगी रहेगी।
उपाय- लक्ष्मी माता के सामने देसी घी का दीपक जलाएं।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। आज का दिन कुछ चुनौतियों से भरा हुआ रहेगा। मन किसी अज्ञात भय से घिरा हुआ रहेगा। आपके स्वास्थ्य में थोड़ी गिरावट आ सकती है। बनता काम बिना कारण रुकने की सम्भावना है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में कम लगेगा।
उपाय- केले के वृक्ष का पूजन करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। आज कार्यक्षेत्र में अपने विरोधियों की गतिवधियों पर नज़र रखें। रुके कामकाज को थोड़ी उलझनों के बाद निपटाने में सफलता मिलेगी। करीबी रिश्तेदार के साथ छोटी सी बात को लेकर बड़ा विवाद हो सकता है। नया वाहन खरीदने की योजना बना सकते हैं।
उपाय- रात में गुड़ का सेवन न करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। अपनी समस्याओं का हल निकालने के लिए परिजनों की मदद मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपके परिश्रम के उचित परिणाम प्राप्त होंगे। युवा आज अपनी दिनचर्या के लिए समय सारणी बनायेंगे। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में मनोवांछित परिणाम पाने के लिए अधिक मेहनत करनी होगी।
उपाय- राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News