आज का राशिफल 29 फरवरी, 2024- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Thursday, Feb 29, 2024 - 06:47 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज खुद को दिन भर ऊर्जावान महसूस करेंगे। जिस काम के लिए कुछ दिनों से प्रयासरत थे, आज वो पूरा हो सकता है। संतान के व्यवहार में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। साझेदारी के व्यापार में लाभ मिलने की सम्भावना है। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी।
उपाय- भगवान विष्णु की सेवा करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। स्वभाव में मधुरता रहेगी। खराब चल रहे स्वास्थ्य में सुधार होगा। कार्यक्षेत्र में आपके विरोधी परास्त होंगे। सामाजिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। अनावश्यक खर्चों से दूरी बनाये रखें। नया वाहन खरीदने का विचार बना सकते हैं।
उपाय- चावल में हल्दी मिलाकर जल प्रवाहित करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। परिवार के साथ किसी मनोरंजक स्थान में घूमने का प्रोग्राम बनेगा। घर में कोई अतिरिक्त निर्माण की योजना बना सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। किसी सामाजिक समारोह में शामिल होने का मौका मिलेगा।
उपाय- बेसन के हलवे का सेवन करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में कागज़ी गलती आप पर भारी पड़ सकती है। घर में कोई इलेक्ट्रॉनिक सामान ख़राब हो सकता है। पैसों के मामले में विशेष सावधानी बरतें। आज किसी अनुभवी व्यक्ति से व्यापार से जुड़ी परेशानी साझा करेंगे।
उपाय- हाथी का खिलौना घर में न रखें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। आज पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारी के सहयोग से कोई महत्वपूर्ण काम पूरा होगा। संतान को शिक्षा के क्षेत्र में कोई उपलब्धि मिलने की सम्भावना है। निजी नौकरी कर रहे व्यक्तियों को किसी नए प्रोजेक्ट में काम करने का अवसर मिलेगा।
उपाय- इलायची का सेवन करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। विद्यार्थियों को आज अपने मुश्किल विषय को समझने में शिक्षकों से मदद मिलेगी। नौकरी की तलाश कर रहे व्यक्तियों को उपयुक्त नौकरी मिलने की उम्मीद है। दोपहर बाद जीवनसाथी के स्वास्थ्य में थोड़ी गिरावट आ सकती है।
उपाय- गाय को गुड़ खिलाएं।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। महत्वपूर्ण कामों में जल्दबाज़ी करने से नुकसान हो सकता है। पारिवारिक जिम्मेदारियों में वृद्धि होगी। पड़ोसियों के साथ किसी छोटी सी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। बाहर के खानपान के कारण एसिडिटी की समस्या होगी।
उपाय- गणेश जी को बेसन के लड्डू अर्पित करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। किसी करीबी के साथ कारोबार के विस्तार की योजना बनायेंगे। आज कोई नया निवेश करने से बचें। विद्यार्थियों का ध्यान पढ़ाई में कम लगेगा। फैक्ट्री की कोई मशीनरी ख़राब हो सकती है। आज काम को लेकर आलस्य न करें अन्यथा कोई महत्वपूर्ण काम अधूरा रह जायेगा।
उपाय- काली उड़द की दाल मंदिर में दान करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। विद्यार्थियों को रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। मित्रों के साथ किसी पहाड़ी क्षेत्र में घूमने का प्रोग्राम बनेगा। छोटे भाइयों को बड़े भाई से कोई कीमती उपहार मिलेगा। पति-पत्नी के बीच आपसी सामंजस्य बना रहेगा।
उपाय- लाल चंदन का तिलक लगायें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in 

Niyati Bhandari

Advertising