आज का राशिफल 25 फरवरी, 2024- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Sunday, Feb 25, 2024 - 07:15 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आज जीवनसाथी के साथ खरीदारी के लिए किसी मॉल जायेंगे आपको सलाह दी जाती है कि फिजूलखर्ची से बचें। नकारात्मक विचार रखने वाले व्यक्तियों से दूरी बना कर रखें। प्रॉपर्टी में निवेश की योजना बना सकते हैं। सरकारी नौकरी कर रहे व्यक्तियों को पदोन्नति से सम्बंधित कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
उपाय- गायत्री मंत्र का जाप करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आज संतान को किसी परेशानी से बाहर निकालने में सहायता करेंगे। युवा आज किसी नए कोर्स में एडमिशन लेने का विचार बना सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आज कुछ नयी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। अपने स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहने की जरुरत है।
उपाय- रात्रि में दूध का सेवन न करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में आज कुछ नयी जिम्मेदारी मिल सकती है। प्रॉपर्टी सम्बन्धी योजना बनायेंगे। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। आज अपनी वाणी में मधुरता बना कर रखें। कुछ रुके कामों को आज घर के बड़ों की सलाह से गति प्रदान करेंगे।
उपाय- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। विवाह योग्य संतान के विवाह में देरी के कारण चिंतित हो सकते हैं। व्यापार में अचानक कोई अच्छी डील मिलेंगे। रुका धन आज वापस मिलने से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। ससुराल पक्ष से कोई अप्रिय समाचार मिलने से मन परेशान होगा। पति-पत्नी के बीच आपसी सामंजस्य बना रहेगा।
उपाय- रसोई में बैठ कर भोजन करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। सरकारी नौकरी कर रहे व्यक्तियों को अपने काम को लेकर गंभीर होने की आवश्यकता है। उनको छोटी गलतियों का बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। पुराने मित्रों के साथ घूमने-फिरने का अवसर मिलेगा। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता मिलेगी।
उपाय- पानी वाला हरा नारियल मंदिर में दान करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। घर के नवीनीकरण करने के लिए कुछ वस्तुओं की खरीदारी करेंगे। आज दिन का कुछ समय धार्मिक कार्यों में व्यतीत करेंगे जिससे मानसिक शांति का अनुभव होगा। विद्यार्थियों की रूचि रचनात्मक कार्यों में बढ़ेगी। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी।
उपाय- दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी। उच्च अधिकारी आपके काम से प्रसन्न रहेंगे। विद्यार्थियों को बोर्ड की परीक्षा में मनोवांछित अंक प्राप्त करने के लिए अतिरिक्त मेहनत करने की आवश्यकता है। कुछ दिनों से चल रही आर्थिक परेशानी से आज राहत मिलेगी।
उपाय- गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। आज आपको अपने व्यक्तित्व को निखारने के उचित अवसर मिलेंगे। आज का दिन आपको कम मेहनत में अधिक फल देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में अपने आप काफी समय से रुके काम बनते चले जायेंगे। पारिवारिक जीवन आपके अनुकूल बना रहेगा। घर के बड़ों को घुटने का दर्द परेशान कर सकता है।
उपाय- किसी जरूरतमंद की मदद करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में आज किसी नए प्रोजेक्ट में काम करने का अवसर मिलेगा। परिवार के सदस्यों के बीच कुछ दिनों से चल रहा विवाद सुलझने की संभावना है। व्यापार में अपने प्रतिद्वंदियों की गतिविधियों पर नजर रखें। आज आपकी कोई व्यापारी योजना सार्वजनिक हो सकती है।
उपाय- लाल रंग का रुमाल अपने पास रखें।

 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

Prachi Sharma

Advertising