आज का राशिफल 12 फरवरी, 2024- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Monday, Feb 12, 2024 - 06:55 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज व्यापार में कोई बड़ी लाभदायक डील मिलने की उम्मीद है। कार्यक्षेत्र में कुछ दिनों से चल रही चुनौतियों को आसानी से निपटाने में सफल रहेंगे। पिता की सलाह से कोई नया काम शुरू करने का विचार बनेगा। युवाओं के कुछ नए मित्र बन सकते हैं। विवाह योग्य संतान के लिए विवाह का अच्छा प्रस्ताव आएगा।
उपाय- लाल मुंह वाले बंदरों को चने खिलाएं।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आज आपके सरल स्वभाव का कुछ लोग लाभ उठाने का प्रयास करेंगे। घर के नवीनीकरण की योजना बना सकते हैं। रुका पैसा वापस मिलने से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। सामाजिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। व्यावसायिक नेटवर्क बढ़ेगा। पैतृक संपत्ति में वृद्धि होगी। व्यापार में विरोधियों की गतिविधियों को नज़रअंदाज़ न करें।
उपाय- चावल मंदिर में दान करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आज हर क्षेत्र में भाग्य आपका साथ देगा। किसी महत्वपूर्ण काम को पूरा करने में परिजनों की मदद मिलेगी। परिवार के सदस्य आपके हर फैसले में आपका साथ देंगे। कार्यक्षेत्र में आज किसी नए प्रोजेक्ट में काम करने का मौका मिलेगा। आर्थिक रूप से चल रही उलझनों से आज मुक्ति मिलने की सम्भावना है।
उपाय- पीले रंग के वस्त्र धारण करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। आज व्यापार में मेहनत के अनुकूल परिणाम न मिलने के कारण मन उदास होगा। नौकरी की तलाश कर रहे व्यक्तियों का साक्षात्कार में अच्छा प्रदर्शन रहेगा। संतान की उच्च शिक्षा के लिए कुछ धन निवेश करेंगे। अपनी कारोबारी प्रणाली में कुछ बदलाव करने की कोशिश करेंगे।
उपाय- नारियल जल में प्रवाहित करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। पुरानी स्वास्थ्य संबंधी समस्या आज सुलझ सकती है। आज किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने से ख़ुशी महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में आज आपको नयी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। युवा सोशल मीडिया में व्यस्त होने के कारण अपने लक्ष्य से भ्रमित हो सकते हैं।
उपाय- दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। निजी नौकरी कर रहे व्यक्तियों को उनके कठोर परिश्रम और मेहनत से कोई उपलब्धि हासिल हो सकती है। परिवार के साथ आज किसी सामाजिक समारोह में शामिल होने का मौका मिलेगा। क्रोध के कारण कोई बना बनाया काम बिगड़ सकता है, इसके विपरीत धैर्य और संयम से कोई बिगड़ा काम भी आज बन सकता है।
उपाय- जीवनसाथी को उपहार दें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। संतान पक्ष से आज आपको कोई शुभ समाचार मिलेगा। धार्मिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में अपने लक्ष्यों को पाने का अतिरिक्त दबाव बना रहेगा। सहकर्मी के साथ चल रहे किसी विवाद को सुलझाने में सफलता मिलेगी। अनजान व्यक्ति पर जरूरत से अधिक भरोसा करना नुकसान का कारण बनेगा।
उपाय- काला-सफ़ेद कम्बल मंदिर में दान करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। कोर्ट-कचहरी के मामलों से दूरी बनाये रखें। विद्यार्थी आज अपने स्कूल का प्रोजेक्ट पूरा करने में सफल रहेंगे। किसी पुरानी बात को लेकर तनाव महसूस करेंगे, जिस कारण नकारात्मकता आप पर हावी हो सकती है। दूसरों के मामलों में दखलअंदाजी करने से बचें। पारिवारिक जिम्मेदारियों में वृद्धि होगी।
उपाय- सरसों के तेल में अपनी परछाई देख कर मंदिर में दान करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आज सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। नौकरी में बदलाव का मन बना सकते हैं। काम को लेकर भागदौड़ बनी रहेगी। दांपत्य जीवन खुशियों से भरा रहेगा। आय के नए स्रोत मिलने की उम्मीद है। दिनचर्या में कुछ सकारात्मक बदलाव करेंगे। तेज़ वाहन चलाने से बचें।
उपाय- चांदी का चौरस टुकड़ा अपने पास रखें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

Niyati Bhandari

Advertising