आज का राशिफल 9 फरवरी, 2024- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Friday, Feb 09, 2024 - 06:49 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। उनको कड़ी मेहनत और परिश्रम से कोई उपलब्धि मिलने की सम्भावना है। रुका हुआ सरकारी काम आज पूरा होने की सम्भावना है। घर के बड़ों की धार्मिक गतिविधियों में रूचि बढ़ेगी। परिजनों के साथ अच्छा समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा।
उपाय- भूरी चींटियों को आटा दें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। व्यापार में नए आर्डर मिलने की सम्भावना है, जिनको पूरा करने के लिए आपको अतिरिक्त मेहनत करनी होगी। कार्यक्षेत्र में भी काम की अधिकता बनी रहेगी, जिसको पूरा करने में लिए आपको ओवर टाइम करना पड़ सकता है। माता के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है।
उपाय- शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाएं।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। घर के बड़े धार्मिक पुस्तकों को पढ़ने में दिन का अधिक समय व्यतीत करेंगे। कार्यक्षेत्र में कुछ दिनों से चल रही परेशानी का हल किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से मिल सकता है। बाहर का तला भुना भोजन करने से आपको पेट सम्बन्धी किसी रोग का सामना करना पड़ेगा।
उपाय- किसी पवित्र नदी के पानी से स्नान करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में विपरीत लिंगी व्यक्ति के साथ बातचीत के दौरान शब्दों का सोच-समझ कर उपयोग करें। आज आपकी सही बोली गयी बात भी कुछ लोग गलत समझ सकते हैं। जिस कारण आपकी छवि भी ख़राब हो सकती है। संतान उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने की अपनी इच्छा आपके सामने जाहिर करेगी।
उपाय- ससुराल पक्ष से संबंध मधुर रखें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। आज घरेलू जीवन में सामंजस्य बनाये रखने के लिए आपको अपनी वाणी में नियंत्रण रखने की जरूरत है। काम के सिलसिले में विदेश की छोटी यात्रा करेंगे। मन किसी बात को लेकर अशांत होगा, जिस को शांत करने के लिए धार्मिक स्थान का सहारा ले सकते हैं।
उपाय- मुख्य दरवाजे पर आम के पत्तों का तोरण लगायें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। भौतिक सुख-सुविधाओं की वस्तुओं पर पैसा व्यय करेंगे। आज व्यवसाय सम्बंधित किसी महत्वपूर्ण मुद्दों पर निर्णय लेने में परेशानी होगी। सामाजिक संपर्कों में वृद्धि होगी। पति-पत्नी के बीच विचारों का आदान-प्रदान होगा, जिससे उनके रिश्तों में मजबूती आएगी।
उपाय- दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। आज परिवार के सदस्यों के बीच किसी बात को लेकर मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। शाम को बच्चों की किसी परेशानी को सुलझाने में उनकी मदद करेंगे। कार्यक्षेत्र में शत्रु आपको परेशान कर सकते हैं। सरकारी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं को आज सफलता मिलने की उम्मीद है।
उपाय- बच्चों को खट्टी मिट्ठी टॉफ़ी खाने को दें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। प्रॉपर्टी का काम कर रहे व्यक्तियों को मेहनत अनुसार लाभ मिलेगा। लंबे समय से चल रही स्वास्थ्य संबंधी परेशानी से आज मुक्ति मिलेगी। कानून की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को आज किसी बड़ी शिक्षा संस्थान में दाखिला मिलेगा। आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी।
उपाय- शमी के पौधे की सेवा करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। व्यापार में आज किसी बड़ी डील में हस्ताक्षर करेंगे। आज किसी मांगलिक कार्य में शामिल होने का मौका मिलेगा। सामाजिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। परिवार के सदस्यों का आपको हर स्थिति में साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी योग्यता सभी के सामने उभर कर सामने आएगी।
उपाय- सात्विक भोजन करें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

Niyati Bhandari

Advertising