आज का राशिफल 5 फरवरी, 2024- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Monday, Feb 05, 2024 - 07:07 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। भाग्य आज हर क्षेत्र में आपका साथ देगा। कार्यक्षेत्र में समान विचारधारा वाले व्यक्तियों के साथ मिलकर काम करने का मौका मिलेगा। व्यापारिक गतिविधियां आपके अनुकूल चलती रहेगी। अपनी योजनाओं को क्रियान्वित करेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी। पैतृक संपत्ति में वृद्धि होगी।
उपाय- लाल रंग का रुमाल अपने पास रखें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। उनको अपनी प्रतिभा के बल पर शिक्षा के क्षेत्र में कुछ उपलब्धियां हासिल हो सकती हैं। निजी नौकरी कर रहे व्यक्तियों को उनके सभी रुके कामों को पूरा करने में आज सफलता मिलेगी। आय के नए स्रोत मिल सकते हैं।
उपाय- शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाएं।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन प्रशंसनीय रहेगा। अपनी महत्वपूर्ण योजनाओं को क्रियान्वित करने का उचित समय है। अटके हुए कानूनी मुद्दों को लेकर आज कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। घर के बड़ों का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा।
उपाय- केले के वृक्ष का पूजन करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। सरकारी नौकरी कर रहे व्यक्तियों को उनके मूल्यों और विचारों के साथ समझौता नहीं करना चाहिए। आज कोई करीबी सहकर्मी आपकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकता है, सावधान रहें। काम करते समय लापरवाही न बरतें। संतान कोई विदेशी भाषा सीखने में अपनी रूचि दिखाएगी।
उपाय- सफ़ेद चन्दन का तिलक लगायें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। आज खुद को आत्मविश्वास से भरा हुआ महसूस करेंगे। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए काम की अधिकता बनी रहेगी परन्तु उनकी मेहनत और परिश्रम के अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। कारोबार में आज कोई बड़ी डील मिलने की उम्मीद है।
उपाय- दुर्गा मंदिर में हरे रंग की चूड़ियां अर्पित करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में कम लगेगा और वे व्यर्थ की गतिविधियां में अपना समय अधिक व्यतीत करेंगे। आज प्रॉपर्टी में निवेश करने की योजना बना सकते हैं। जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बना रहेगा। शाम को परिवार के साथ डिनर का प्रोग्राम बन सकता है।
उपाय- छोटी कन्याओं को मिश्री युक्त खीर खाने को दें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। व्यापार में मेहनत के अनुसार परिणाम नहीं मिलेगा। व्यापार प्रतिद्वंदी परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं। नौकरी की तलाश कर रहे व्यक्तियों को आज भी सफलता मिलने की उम्मीद कम है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई से भटक सकता है। काम को लेकर भागदौड़ बनी रहेगी।
उपाय- गणेश जी को बेसन के लड्डू अर्पित करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। पारिवारिक मुद्दों को सुलझाने में आपका महत्वपूर्ण योगदान रहेगा। आज शुरू किये गए सभी काम समय पर पूरा करने में सफलता मिलेगी। नया वाहन खरीदने का विचार बना सकते हैं। काम को लेकर छोटी यात्रा करनी पड़ेगी। जोखिम भरी संपत्ति में निवेश करने से बचें।
उपाय- काली उड़द की दाल मंदिर में दान करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। विद्यार्थियों को आगामी परीक्षा में मनोवांछित परिणाम प्राप्त करने के लिए अतिरिक्त मेहनत करनी होगी। कारोबार में आज भावुकता से निर्णय लेना नुकसान का कारण बनेगा। व्यापार के सिलसिले में किसी अनुभवी व्यक्ति से मुलाक़ात फायदेमंद साबित होगी। बहुराष्ट्रीय कंपनी में नौकरी कर रहे व्यक्तियों को विदेश यात्रा का मौका मिल सकता है।
उपाय- लाल चन्दन का तिलक लगायें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News