आज का राशिफल 13 जनवरी, 2024- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Saturday, Jan 13, 2024 - 07:17 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। काम को लेकर मन में नये-नये विचार आ सकते हैं, परन्तु उन विचारों को क्रियान्वित करने के लिए आज का दिन अनुकूल नहीं है। अपनी कार्यशैली में बदलाव करने की कोशिश करेंगे। व्यापारी वर्ग को सलाह दी जाती है कि दिल की बजाय दिमाग से काम लें। नौकरीपेशा व्यक्तियों को अपने लक्ष्यों को पूरा करने के लिए ओवर टाइम करना पड़ेगा।
उपाय- लाल मुंह वाले बंदरों को चने खिलाएं।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। कारोबार के लिए जो ऋण लिया था आज उससे मुक्ति मिल सकती है, हालांकि व्यावसायिक गतिविधियां आज थोड़ी धीमी रहेंगी। निजी नौकरी कर रहे व्यक्तियों को पदोन्नति मिलने की संभावना है। परिजनों के साथ अच्छा समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा, जिससे घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा।
उपाय- शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाएं।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। कार्यस्थल पर जिम्मेदारियों में वृद्धि होगी। संतान की शिक्षा को लेकर संतुष्ट रहेंगे। कारोबार से संबंधित छोटी यात्रा करेंगे। युवा अपनी दिनचर्या में कुछ सकारात्मक परिवर्तन करने की कोशिश करेंगे। भौतिक वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं। घर के बड़ों को स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानी हो सकती है।
उपाय- गुरुजनों एवं बड़ों का आशीर्वाद लें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। युवाओं को उनके भविष्य के लक्ष्यों को लेकर स्पष्टता मिलेगी। पुराने दोस्तों से सोशल मीडिया के जरिये बातचीत होगी। आज आप सामाजिक मेलजोल में अधिक व्यस्त रहेंगे। अचानक कोई खर्चा सामने आने की सम्भावना है। शोध कार्यों से जुड़े व्यक्तियों को आज सफलता मिलने की सम्भावना है।
उपाय- रात में सिरहाने सौंफ रखकर सोये।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। आज संतान की शिक्षा को लेकर कोई शुभ समाचार मिलेगा। पारिवारिक रिश्तों में सामंजस्य बैठाने में सफलता मिलेगी। परिवार के साथ मनोरंजक स्थान में घूमने का प्रोग्राम बनेगा। कार्यक्षेत्र में आपके  शत्रु परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं। विद्यार्थियों को सलाह दी जाती है कि आलस्य को खुद पर हावी न होने दें।
उपाय- मंदिर में कपूर जलाएं।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। संगीत कला से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है, उनको किसी सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने का मौका मिलेगा। सरकारी नौकरी कर रहे विद्यार्थियों को प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता मिलने की सम्भावना है। अविवाहित व्यक्तियों के जीवन में आज प्रेम संबंध दस्तक दे सकता है।
उपाय- उबले आलू सफ़ेद गाय को खिलाएं।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। आज किसी करीबी से कोई सुखद समाचार मिलने से मन प्रसन्न होगा। मित्र की आर्थिक मदद करेंगे। घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। अपनी कीमती वस्तुओं का ध्यान रखें। घर में ही खोने या चोरी होने की संभावना है। आज जीवनसाथी के पीठ में दर्द रहेगा।
उपाय- केसर का तिलक लगायें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में आप अपनी छुपी प्रतिभा सब के सामने उजागर करेंगे। आज मिले सभी कामों को बेहतर तरीके से पूरा करने में सक्षम रहेंगे। रुके कामों को पूरा करने से आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आज कोई नया निवेश करने से बचें। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में केंद्रित रहेगा।
उपाय- आज आलस्य से बचें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आज प्रॉपर्टी में निवेश करने से बचें। घर के बड़ों की सलाह आपको विपरीत परिस्थिति से बाहर निकालने में मदद करेगी। सामाजिक कार्यों में आपका रुझान बढ़ेगा। भाइयों के साथ छोटी सी बात को लेकर अनबन होगी। आर्थिक स्थिति में स्थिरता आएगी। आज किसी को पैसा उधार न दें अन्यथा उधार दिया पैसा वापस मिलने की सम्भावना कम है।
उपाय- बूंदी का प्रसाद हनुमान जी को अर्पित करें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

Niyati Bhandari

Advertising